रायपुर। दिवंगत पंचायत शिक्षकों के परिजनों की अनुकंपा नियुक्ति के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ अनुकंपा शिक्षाकर्मी कल्याण संघ की प्रदेश अध्यक्षा माधुरी मृगे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। यह भेंट 25 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे सीएम हाउस में हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों को जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।
माधुरी मृगे के साथ प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद चतुर्वेदी, शांति साहू, डोमन कुमार और विनोद कुमार मौजूद थे। संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि दिवंगत पंचायत शिक्षकों के परिजनों को शीघ्र अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाए ताकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण सम्मानपूर्वक कर सकें।
प्रदेश अध्यक्षा माधुरी मृगे ने बताया कि वे लगातार सरकार और भाजपा मंत्रियों से मुलाकात कर इस संवेदनशील विषय को आगे बढ़ा रही हैं। उनके प्रयासों से पहले टीईटी पात्र परिजनों का निराकरण कराया जा चुका है और अब जो परिवार टीईटी नहीं कर पाए हैं, उनकी योग्यता के अनुसार नियुक्ति दिलाने के लिए सरकार से संवाद जारी है।
गौरतलब है कि दिवंगत पंचायत शिक्षकों के परिजनों ने पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में रायपुर के बूढ़ा तालाब में 307 दिनों तक आंदोलन किया था। उस आंदोलन का नेतृत्व माधुरी मृगे ने किया था। इसी आंदोलन में विधवा शिक्षिका शांति साहू ने मुंडन कर विरोध जताया था, जिसे भाजपा नेताओं ने पूर्ण समर्थन दिया था।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संघ पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार इस संवेदनशील मामले पर गंभीर है और जल्द ही अनुकंपा नियुक्तियों का निराकरण किया जाएगा।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
