राजनांदगांव। छठ पर्व के अंतिम दिन महापौर मधुसूदन यादव आज सुबह मोती तालाब पहुंचे और छठ व्रत रख रहे महिलाओं एवं पुरुषों को पर्व की बधाई दी। महापौर ने अपने परिवार के साथ उगते सूरज को अर्घ्य अर्पित कर शहर की खुशहाली और सभी परिवारों की समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर महापौर यादव ने कहा कि छठ पर्व संतान की दीर्घायु, परिवार की खुशहाली और स्वास्थ्य जीवन की कामना के लिए मनाया जाता है। उन्होंने कहा, इस महापर्व को प्रतिवर्ष इसी प्रकार उमंग और उल्लास के साथ मनाने की आप सभी से अपील करता हूं।
महापौर ने बताया कि तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य देने बड़ी संख्या में लोग मोती तालाब में उपस्थित हुए, जबकि आज चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे का निर्जला उपवास समाप्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कठिन व्रत और उत्साह के बावजूद लोग बड़ी संख्या में पूजा-अर्चना में शामिल हो रहे हैं।
इस मौके पर नगर निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, पूर्व महापौर अजीत जैन, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य शैकी बग्गा व श्रीमती केवरा राय, पार्षद प्रमोद झंझाड़े, पूर्व पार्षद विजय राय, पार्षद प्रतिनिधि नादान सेन और राजेश यादव भी उपस्थित रहे और उन्होंने लोगों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं।
मोती तालाब पर सुबह-सुबह लोगों की उपस्थिति और सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारियों ने पर्व का उल्लास बढ़ा दिया।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
