Close Menu
    What's Hot

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    आईटीबीपी जवानों और पूर्व छात्रों के सहयोग से पीएम श्री नवोदय विद्यालय में रोपे गए 180 नारियल के पौधे

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » एक घंटे के श्रमदान के बाद रोपे पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प
    राजनांदगांव

    एक घंटे के श्रमदान के बाद रोपे पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प

    news_syncBy news_syncOctober 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। स्वच्छ शहर और स्वस्थ पर्यावरण केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी से तैयार होता है। इसी संदेश के साथ स्वच्छता ही सेवा-2026 पखवाड़े के तहत नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के राजनांदगांव व्यवसाय कार्यालय में स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान में अधिकारी-कर्मचारी, बीमा अभिकर्ता, व्यवसाय सहयोगी और स्थानीय नागरिकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
    कार्यक्रम की शुरुआत एक दिन, एक घंटा, एक साथ के संकल्प के साथ श्रमदान से हुई। कार्यालय परिसर और आसपास के सार्वजनिक क्षेत्रों में सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद एक पेड़ मां के नाम पहल के तहत पौधारोपण किया गया।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय बहादुर सिंह ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर कहा कि आज विकास के साथ पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना सबसे बड़ी जरूरत है। पेड़ केवल हरियाली का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि वे हवाए पानी और आने वाली पीढ़ियों के जीवन से सीधे जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि एक पौधा लगाना अच्छी शुरुआत है, लेकिन उसे पेड़ बनने तक सुरक्षित रखना उससे भी बड़ी जिम्मेदारी है।
    उन्होंने कहा कि शहरों में लगातार बढ़ते निर्माण और घटते हरित क्षेत्र के बीच प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना होगा। घर, कार्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के साथ ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी सबसे बड़ी विरासत बन सकते हैं।
    संजय बहादुर सिंह ने लोगों से अपील की कि स्वच्छता और पौधारोपण को केवल अभियान या किसी एक दिन तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।
    पौधारोपण के दौरान लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी लेने का संकल्प भी लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की वास्तविक सफलता पौधे लगाने की संख्या से नहीं, बल्कि उनके जीवित रहने और वृक्ष बनने से तय होगी।
    कार्यक्रम में अनिल नीले, एस. अमित कुमार, अंकित दलाल, साक्षी बडगे, संजय बहादुर सिंह, देवानंद साहू, ललित पंध्रे, मुकेश साहू, महेश्वर साहू, योगेश्वर राव, प्रमोद साहू और रोशन यादव सहित अधिकारी-कर्मचारी, बीमा अभिकर्ता, व्यवसाय सहयोगी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    आईटीबीपी जवानों और पूर्व छात्रों के सहयोग से पीएम श्री नवोदय विद्यालय में रोपे गए 180 नारियल के पौधे

    October 6, 2026

    पितृ पक्ष में बुजुर्गों के बीच पहुंचीं वीरांगना-पद्मावत की महिलाएं, भोजन कराया, भजन गाए और लिया आशीर्वाद

    October 6, 2026

    गरबा की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा रखें ध्यान : शिव वर्मा

    October 6, 2026

    गरबा आयोजनों में सांस्कृतिक मर्यादा और सुरक्षा की मांग, हिंदू जागरण मंच ने सौंपा ज्ञापन

    October 5, 2026

    राजगामी संपदा न्यास राजनांदगांव की अध्यक्ष की नियुक्ति पर विवाद गहराया, फर्जी निवास प्रमाण देने का आरोप

    October 5, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.