Close Menu
    What's Hot

    जूते-चप्पलों की दुकान की आड़ में बेच रहा था अवैध शराब, 145 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    October 27, 2026

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 27, 2026

    आईजी ने ली पुलिस अधिकारियों की मैराथन बैठक, विवेचना में लापरवाही बरतने वालों पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » एक नवंबर की महारैली में जुटेगी कांग्रेस, मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा : राजेश ठाकुर
    राजनांदगांव

    एक नवंबर की महारैली में जुटेगी कांग्रेस, मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा : राजेश ठाकुर

    news_syncBy news_syncOctober 26, 2026No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के प्रभारी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सोमवार को राजनांदगांव में भाजपा और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के दौरान मतदाता सूची से नाम काटे जाने की शिकायतों का मुद्दा उठाते हुए इसे लोकतंत्र और मताधिकार की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय बताया। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाती रहेगी।

    सोमवार को प्रभारी राजेश ठाकुर के राजनांदगांव पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। सबसे पहले रायपुर नाका स्थित प्रेस क्लब भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने एक नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि वोट चोरी का मुद्दा केवल मतदाता सूची के पुनरीक्षण तक सीमित नहीं है। चुनाव के दौरान मतदाताओं के नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा जवाबदेही जरूरी है। कांग्रेस का आरोप है कि मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों से लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    राजेश ठाकुर ने राहुल गांधी की ओर से चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर उठाए गए सवालों का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस लंबे समय से मतदाता सूची में गड़बड़ियों का मुद्दा उठा रही है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने 7 फरवरी 2025 को महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच मतदाताओं की संख्या में हुई वृद्धि पर सवाल उठाए थे। ठाकुर के अनुसार, महाराष्ट्र में कुछ महीनों के भीतर करीब 39 लाख मतदाता बढ़े, जबकि इससे पहले के पांच वर्षों में लगभग 32 लाख मतदाता बढ़े थे।

    ठाकुर ने बेंगलुरु के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र का भी उल्लेख किया, जहां राहुल गांधी ने 7 अगस्त 2025 को मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के आंकड़े सार्वजनिक किए थे। कांग्रेस ने दावा किया था कि वहां करीब 1,00,250 मतदाताओं के वोट प्रभावित हुए, जिनमें संदिग्ध तस्वीरों, आवेदन पत्रों के दुरुपयोग और अन्य अनियमितताओं के मामले शामिल थे।

    ठाकुर ने कहा कि इन मामलों में पारदर्शी जांच और जवाबदेही जरूरी है। कांग्रेस की मांग है कि मतदाता सूची से नाम हटाने और जोड़ने की प्रक्रिया का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाए, ताकि पात्र मतदाताओं के अधिकार सुरक्षित रह सकें।

    पत्रकारवार्ता के बाद सतनाम भवन में शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक हुई। इसमें अभियान की गतिविधियों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा हुई। ठाकुर ने जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

    उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। एसआइआर के दौरान यदि किसी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से हटाया जाता है, तो उसकी शिकायत की जांच होनी चाहिए और नियमानुसार सुधार किया जाना चाहिए। कांग्रेस इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाकर मताधिकार की सुरक्षा के लिए अभियान चलाएगी।

    कांग्रेस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सभी प्रदेश और जिला इकाइयों को महारैली में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। रैली का उद्देश्य मतदान के अधिकार की रक्षा और मताधिकार को कमजोर करने के कथित प्रयासों के विरुद्ध एकजुट आवाज उठाना है।

    इस दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी की प्रभारी प्रतिमा चंद्राकर, ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी कुंवर निषाद, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ,विधायक भोला राम साहू, हर्षिता स्वामी बघेल ,शाहिद खान , धनेश पाटीला,छन्नी साहू , रीकिशन खंडेलवाल ,रमेश राठौर ,भागवत साहू ,नवाज ख़ान, हेमा देशमुख, राकेश जोशी ,रूपेश दुबे , संतोष पिल्लै ,रूबी गरचा ,इकरामुद्दीन सोलंकी ,अशोक पंजवानी ,प्रेम रूचंदानी ,सूर्यकांत जैन ,रज्जू जान, जितेंद्र सिंह भाटिया,रमेश डाकलिया,दुर्गेश द्विवेदी,राहुल तिवारी,पंकज बांधव, महेंद्र यादव,कमलजीत सिंह पिंटू,रितेश जैन, चुम्मन साहू ,सतीश मसीह ,युवराज भारती मनीष गौतम ,मामराज अग्रवाल ,असगर बेग ,वीरेन्द्र चंद्राकर ,प्रकाश राठौर ,राजिक सोलंकी , राकेश चंद्राकर ,ललित मरकाम ,अवधेश प्रजापति ,नरेश साहू ,वीरेन्द्र चौहान ,आशा अग्रवाल सीताराम श्रीवास ,अमर झा ,कुलदीप कुरंजेकर, अंकेश बाफना ,महामंत्री,राजकुमारी सिन्हा,प्रकाश शर्मा,ललित कोमरे,राजू सिंह राजपूत,शिशुपाल भारती,पुरन नेताम, विजय राज सिंह चौहान, सुरेश सिन्हा,सीमा यादव,संजय मटकुरे,प्रदीप पटेल,अमीन ऊके, मतीन खान,केदार यादव,अशोक फडनवीस,प्रहलाद मिश्रा,अमित अग्रवाल, विभा साहू,गोवर्धन देशमुख,अंगेश्वर देशमुख,पंचराम चंदेल,हरीश भंडारी,धर्मेंद्र साहू, प्रताप धावडे,टिकेश साहू, रोहित चंद्राकर, एकनाथ सिन्हा,जय किशोर,दिनेश साकरे,रामाधार साहू,दुर्गा महानदीया,दयालु वर्मा, श्याम सुंदर हटीले,लाल वर्मा, दिनेतू जांगड़े,हीरा सोनी, निधि गजभिये,सुमित खोबरागड़े, आफताब अहमद ,प्रकाश बाफना ,बसंत चितलांग्या ,विशु आजमानी ,भरत सोनी ,बबलू कसार ,मनीष सिमनकर, सुरेंद्र देवांगन , नेमचंद साहू ,शाहिना कुरैशी ,दुर्गा देवांगन ,भगवान दास सोनकर संदीप सोनी , हर्ष खोबरागड़े ,आसिफ शेख ,लक्की साहू ,रईस अहमद गोरी ,नंदकुमार साहू ,चेतन सिन्हा ,हितेश सोनवानी रोहित चंद्राकर ,गौतम निषाद सहित कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्‍या में उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    जूते-चप्पलों की दुकान की आड़ में बेच रहा था अवैध शराब, 145 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    October 27, 2026

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 27, 2026

    आईजी ने ली पुलिस अधिकारियों की मैराथन बैठक, विवेचना में लापरवाही बरतने वालों पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

    October 27, 2026

    लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक आयोजित हुई

    October 27, 2026

    बिरयानी सेंटरों में जांच की कार्रवाई जारी, संयुक्त टीम ने नंदई रोड के बिरयानी सेंटरों की जांच कर 3 सिलेंडर किए जब्त

    October 27, 2026

    आसिफ अली के संघर्ष का दिखा असर : अंडरब्रिज का अधूरा निर्माण कार्य शुरू, जनता में खुशी की लहर

    October 27, 2026
    Top Posts

    जूते-चप्पलों की दुकान की आड़ में बेच रहा था अवैध शराब, 145 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    October 27, 2026

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 27, 2026

    आईजी ने ली पुलिस अधिकारियों की मैराथन बैठक, विवेचना में लापरवाही बरतने वालों पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

    October 27, 2026

    लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक आयोजित हुई

    October 27, 2026

    बिरयानी सेंटरों में जांच की कार्रवाई जारी, संयुक्त टीम ने नंदई रोड के बिरयानी सेंटरों की जांच कर 3 सिलेंडर किए जब्त

    October 27, 2026

    आसिफ अली के संघर्ष का दिखा असर : अंडरब्रिज का अधूरा निर्माण कार्य शुरू, जनता में खुशी की लहर

    October 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.