Close Menu
    What's Hot

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    आईटीबीपी जवानों और पूर्व छात्रों के सहयोग से पीएम श्री नवोदय विद्यालय में रोपे गए 180 नारियल के पौधे

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » ओवरटेक को लेकर विवाद में तलवार से हमला, आरोपी मिथलेश पांडेय गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    ओवरटेक को लेकर विवाद में तलवार से हमला, आरोपी मिथलेश पांडेय गिरफ्तार

    timesofcgBy timesofcgAugust 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। मामूली ओवरटेक की बात पर हुए विवाद में आरोपियों ने मिलकर युवक पर हमला कर दिया। आरोपी मिथलेश पांडेय ने तलवार से वार कर प्रार्थी को गंभीर चोटें पहुंचाई। बीच-बचाव करने आए उसके भाई को भी चोट आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मिथलेश पांडेय को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त तलवार जब्त की है। वहीं दूसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
    प्रार्थी ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 अगस्त की रात करीब 10.30 बजे होटल अवाना के पास वाहन ओवरटेक को लेकर मिथलेश पांडेय और राहुल ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्का से मारपीट की। इसी दौरान मिथलेश ने तलवार से वार किया, जिससे प्रार्थी के चेहरे पर गंभीर चोट आई। बीच-बचाव में आए उसके भाई के हाथ में भी चोट लगी।
    थाना बसंतपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 361/2025 धारा 296, 351 (2), 115 (2), 3 (;5) भारतीय न्याय संहिता एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। आरोपी मिथलेश पांडेय को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया।
    पुलिस ने बताया कि मिथलेश पांडेय आदतन बदमाश है। उसके खिलाफ थाना बसंतपुर में मारपीट और हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। उसके आपराधिक रिकार्ड में धारा 307, 365, 324, 506 जैसे संगीन अपराध शामिल हैं।
    इस कार्रवाई में थाना प्रभारी एमन साहू, सउनि डेजलाल मांडले, प्रआर दीपक जायसवाल, मप्रआर मेनका साहू, आरक्षक अतहर अली और जामिन्द्र वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    फिलहाल पुलिस फरार आरोपी राहुल की पतासाजी कर रही है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    जयपुर में कल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह, डॉ. हेमशंकर साहू को मिलेगा उत्कर्ष सम्मान

    October 3, 2026

    सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    October 2, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.