Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » कैग रायपुर ने जीता सुरजीत कौर स्मृति मानसून हॉकी लीग का खिताब
    खेल

    कैग रायपुर ने जीता सुरजीत कौर स्मृति मानसून हॉकी लीग का खिताब

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailAugust 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ हॉकी व जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के संयुक्त तत्वावधान में 20 से 24 अगस्त तक आयोजित स्व. सुरजीत कौर स्मृति मानसून हॉकी लीग प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक फाइनल में कैग रायपुर ने मेजबान राजनांदगांव को 4-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

    मुख्य अतिथि पूर्व महापौर नरेश डाकलिया ने कहा कि राजनांदगांव हॉकी की नर्सरी के नाम से देशभर में पहचाना जाता है। ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को निखारते हैं और यही कारण है कि यहां से कई खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन और कोच की बात मानकर खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

    विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने कहा कि राजनांदगांव का अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम लगातार बड़ी प्रतियोगिताओं की मेजबानी करता है। बरसात के मौसम में आयोजित मानसून हॉकी लीग खिलाड़ियों को निरंतर खेल का अवसर देती है। आने वाले समय में यहां फाइव-ए-साइड और सेवन-ए-साइड राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भी होंगी।

    फाइनल मुकाबले का रोमांच
    फाइनल में कैग रायपुर ने शुरुआती बढ़त लेते हुए तीसरे मिनट में तिराज के गोल से 1-0 की बढ़त बनाई। 10वें मिनट में जितेश ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। मेजबान राजनांदगांव ने संघर्ष करते हुए 13वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर खुशाल यादव के गोल से स्कोर 2-1 कर दिया। 15वें मिनट में तिराज ने दोबारा गोल कर कैग को 3-1 की बढ़त दिला दी।

    हाफ टाइम के बाद मेजबान टीम ने जोरदार वापसी की। करण साहू ने 30वें और 37वें मिनट में दो पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर स्कोर 3-3 की बराबरी पर ला दिया। मैच के अंतिम क्षणों तक रोमांच बना रहा। निर्णायक क्षण में 55वें मिनट में कैग के जितेश ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल कर रायपुर को 4-3 से विजयी बना दिया।

    पुरस्कार वितरण
    समापन समारोह में विजेता कैग रायपुर को स्व. अशोक झा स्मृति ट्रॉफी देवा झा ने प्रदान की। साथ ही स्व. सुरजीत कौर स्मृति पुरस्कार स्वरूप प्रिंस भाटिया ने 5000 रुपये की नगद राशि दी। उपविजेता मेजबान राजनांदगांव को मोनू बहादुर ने ट्रॉफी और 3000 रुपये की राशि प्रदान की।

    व्यक्तिगत पुरस्कारों में –

    बेस्ट गोलकीपर : सौर्य वर्मा (सीनियर मॉर्निंग ग्रुप)

    बेस्ट डिफेंडर : कारण साहू (राजनांदगांव)

    बेस्ट फारवर्ड : वेंकटेश तेलगु (कैग रायपुर)

    प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : तरुण यादव (राजनांदगांव)

    आयोजन में बड़ी संख्या में मौजूदगी
    कार्यक्रम में भूषण साव, शिवा चौबे, महेंद्र सिंह ठाकुर, प्रिंस भाटिया, प्रकाश शर्मा, अजय झा, विकाश वैष्णव, सब्बीर हैदरी, अब्दुल कादिर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित रहे।

    अतिथियों का पुष्पमाला और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। संचालन विकाश वैष्णव ने किया और आभार प्रदर्शन प्रिंस भाटिया ने किया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20261 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20261 Views

    बस्तर के होनहार अविनाश तिवारी से टोक्यो में मिले मुख्यमंत्री : छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

    August 24, 20251 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.