Close Menu
    What's Hot

    जमीन पर अरहर बोने को लेकर पड़ोसी से विवाद, पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    October 24, 2026

    महापौर ने ली निगम, पुलिस व खाद्य विभाग की संयुक्त बैठक : मांस दुकानों व होटलों की जांच के लिए बनी रणनीति, शाम को टीम ने दी दबिश

    October 24, 2026

    कृषि महाविद्यालय सुरगी में रक्तदान शिविर आयोजित, 33 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » डॉ. अभिषेक चक्रवर्ती बने नागपुर मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति के सदस्य
    राजनांदगांव

    डॉ. अभिषेक चक्रवर्ती बने नागपुर मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति के सदस्य

    news_syncBy news_syncOctober 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    डोंगरगढ़। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर मंडल की मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति (DRUCC) में डॉ. अभिषेक चक्रवर्ती को सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से डोंगरगढ़ एवं राजनांदगांव क्षेत्र के नागरिकों तथा उनके मित्र मंडल में हर्ष का माहौल है। इस महत्वपूर्ण दायित्व के मिलने पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. चक्रवर्ती के मनोनयन को क्षेत्र की रेल समस्याओं को रेलवे प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाने और यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक अहम अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

    राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पांडे की अनुशंसा पर रेलवे प्रशासन द्वारा डॉ. अभिषेक चक्रवर्ती को 1 सितंबर 2026 से 31 अगस्त 2028 तक की दो वर्षीय अवधि के लिए DRUCC समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस दायित्व के माध्यम से वे रेलवे प्रशासन और आम यात्रियों के बीच एक मजबूत सेतु की भांति कार्य करेंगे तथा क्षेत्र की रेल संबंधी आवश्यकताओं व समस्याओं को आधिकारिक मंच पर रखेंगे।

    डॉ. चक्रवर्ती को बधाई व शुभकामनाएं देने वालों में पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी भारती, पूर्व विधायक विनोद खांडेकर, सरोजनी बंजारे, नगरपालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे, नगरपालिका उपाध्यक्ष उमामहेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष सौमित्र सोनी, अंशुलराज जैन, सरबजीत बन्नोआना, योगेश ‘सन्नी’ अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, विवेक ‘मोनू’ भंडारी, नवीन चोपड़ा एवं शिव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हैं।

    मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति (DRUCC) रेलवे का एक प्रमुख परामर्श मंच है, जहां यात्रियों की समस्याओं, नई ट्रेनों के ठहराव और स्टेशनों के आधुनिकीकरण पर सीधी चर्चा होती है। डॉ. अभिषेक चक्रवर्ती के सदस्य बनने से राजनांदगांव और डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशनों पर लंबे समय से लंबित जनहित की मांगों को बल मिलने की उम्मीद है।

    विशेष रूप से विद्यार्थियों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों तथा डोंगरगढ़ मां बमलेश्वरी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त ट्रेनों के परिचालन, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव और स्टेशन परिसर में आधुनिक यात्री सुविधाओं के विकास को लेकर अब सकारात्मक पहल की अपेक्षा की जा रही है। शुभचिंतकों और नागरिकों ने विश्वास जताया है कि डॉ. चक्रवर्ती अपनी इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए क्षेत्र की आकांक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    जमीन पर अरहर बोने को लेकर पड़ोसी से विवाद, पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    October 24, 2026

    महापौर ने ली निगम, पुलिस व खाद्य विभाग की संयुक्त बैठक : मांस दुकानों व होटलों की जांच के लिए बनी रणनीति, शाम को टीम ने दी दबिश

    October 24, 2026

    कृषि महाविद्यालय सुरगी में रक्तदान शिविर आयोजित, 33 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

    October 24, 2026

    पॉलीगॉन सर्वे कार्य में तेजी लाएं, 30 अक्टूबर से पहले हर हाल में पूरा हो काम : मारकण्डेय

    October 24, 2026

    राजपूत महासभा की एकता रैली का विहिप-बजरंग दल ने किया स्वागत

    October 24, 2026

    रक्षा टीम ने विद्यार्थियों को दी महिला सुरक्षा, साइबर अपराध व यातायात नियमों की जानकारी

    October 24, 2026
    Top Posts

    जमीन पर अरहर बोने को लेकर पड़ोसी से विवाद, पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    October 24, 2026

    महापौर ने ली निगम, पुलिस व खाद्य विभाग की संयुक्त बैठक : मांस दुकानों व होटलों की जांच के लिए बनी रणनीति, शाम को टीम ने दी दबिश

    October 24, 2026

    कृषि महाविद्यालय सुरगी में रक्तदान शिविर आयोजित, 33 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

    October 24, 2026

    पॉलीगॉन सर्वे कार्य में तेजी लाएं, 30 अक्टूबर से पहले हर हाल में पूरा हो काम : मारकण्डेय

    October 24, 2026

    जनहित के मुद्दों पर सड़क की लड़ाई लड़ने तैयार है JCCJ 2.0 : अमित जोगी

    October 24, 2026

    राजपूत महासभा की एकता रैली का विहिप-बजरंग दल ने किया स्वागत

    October 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.