Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » धारदार चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा था बदमाश, चिखली पुलिस ने दबोचा
    छत्तीसगढ़

    धारदार चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा था बदमाश, चिखली पुलिस ने दबोचा

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शहर में असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक युवक को चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से धारदार चाकू भी जब्त किया गया है।
    घटना 7 अक्टूबर की है। पुलिस को सूचना मिली कि शासकीय प्रेस के पीछे, मांगलिक भवन के पास एक युवक राहगीरों को चाकू दिखाकर डरा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी सुरज वाहने (27 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 06, झोपड़पट्टी, चिखली को पकड़ लिया। उसके पास से लकड़ी के हैंडल वाला एक धारदार चाकू बरामद किया गया।
    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक, सुरज एक आदतन अपराधी है, जिस पर पहले से लूट, मारपीट, आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।
    इसी दिन, एक अन्य कार्रवाई में चिखली पुलिस ने नेमीचंद देवांगन (43 वर्ष), निवासी मोतीपुर दीवानटोला को गिरफ्तार किया। आरोपी पर आवेदक और गवाहों से विवाद कर शांति भंग करने का आरोप है। पुलिस ने इस पर धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।
    अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में कार्रवाई की जा रही है।
    इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई समेत प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र रामटेके, संतोष मिश्रा, महिला प्रधान आरक्षक ज्योति साहूए आरक्षक सुनील बैरागी, मिर्जा असलम बेग, नागेश्वर साहू, तामेश्वर भुआर्य, मनोज जैन, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा, जयराम निषाद, महिला आरक्षक रेणुका राजपूत सहित चिखली चौकी स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20261 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20261 Views

    बस्तर के होनहार अविनाश तिवारी से टोक्यो में मिले मुख्यमंत्री : छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

    August 24, 20251 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.