Close Menu
    What's Hot

    चिखली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : सत्यजीत देशमुख हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी जीजा-साला रायपुर से गिरफ्तार

    October 31, 2026

    राजनांदगांव में आज निकलेगी भाजपा की विशाल जनजागरण पदयात्रा, विपक्ष के दुष्प्रचार का करेगी पर्दाफाश

    October 31, 2026

    बक्शी स्कूल में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में पहुंचे महापौर मधुसूदन यादव

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » नगर निगम के तीन कर्मचारी राजस्व उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत
    राजनांदगांव

    नगर निगम के तीन कर्मचारी राजस्व उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत

    news_syncBy news_syncOctober 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। नगर निगम में सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्यरत तीन कर्मचारियों को राजस्व उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। निगम आयुक्त जीआर मरकाम ने 30 अक्टूबर को अपने कक्ष में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष टोपेंद्र सिंह पारस वर्मा और विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी सदस्य राजेश जैन रानू की उपस्थिति में पदोन्नति आदेश पत्र सौंपे।

    पदोन्नति पाने वाले कर्मचारियों में सुदेश राय, प्रेमलाल देवांगन और अशोक चौबे शामिल हैं। आयुक्त मरकाम ने कहा कि नियमानुसार पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया जा रहा है। अन्य कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए भी विभागीय प्रक्रिया जारी है।

    उन्होंने कहा कि महापौर मधुसूदन यादव के मार्गदर्शन में कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पदोन्नति, समयमान वेतनमान और अन्य पात्र लाभ दिए जा रहे हैं। अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण कर दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को भी नियुक्ति दी जा रही है। पिछले लगभग डेढ़ वर्ष में दिवंगत कर्मचारियों के 26 आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। इसके अलावा आठ कर्मचारियों को पदोन्नति और 70 कर्मचारियों को समयमान वेतनमान का लाभ दिया गया है।

    आयुक्त ने कहा कि कर्मचारियों को शासन के नियमानुसार वेतनमान, भत्ते, पदोन्नति, क्रमोन्नति और अनुकंपा नियुक्ति का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

    निगम अध्यक्ष टोपेंद्र सिंह पारस वर्मा ने पदोन्नत कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने बताया कि महापौर के निर्देश और बजट प्रावधान के अनुसार कर्मचारियों को समयमान वेतनमान एवं पदोन्नति का लाभ दिया जा रहा है। आगे भी पात्रता के अनुसार कर्मचारियों को ये लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे।

    इस अवसर पर राजस्व अधिकारी मोबिन अली और सहायक लेखा अधिकारी राकेश नंदे उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    चिखली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : सत्यजीत देशमुख हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी जीजा-साला रायपुर से गिरफ्तार

    October 31, 2026

    राजनांदगांव में आज निकलेगी भाजपा की विशाल जनजागरण पदयात्रा, विपक्ष के दुष्प्रचार का करेगी पर्दाफाश

    October 31, 2026

    बक्शी स्कूल में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में पहुंचे महापौर मधुसूदन यादव

    October 31, 2026

    भाजपा कार्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई

    October 31, 2026

    म्युनिसिपल स्कूल मैदान में लगेंगी फटाके की दुकानें, लॉटरी से हुए 92 अस्थायी भूखंड आवंटित

    October 31, 2026

    2 नवंबर को होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव करेंगे शिरकत

    October 31, 2026
    Top Posts

    चिखली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : सत्यजीत देशमुख हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी जीजा-साला रायपुर से गिरफ्तार

    October 31, 2026

    राजनांदगांव में आज निकलेगी भाजपा की विशाल जनजागरण पदयात्रा, विपक्ष के दुष्प्रचार का करेगी पर्दाफाश

    October 31, 2026

    बक्शी स्कूल में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में पहुंचे महापौर मधुसूदन यादव

    October 31, 2026

    भाजपा कार्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई

    October 31, 2026

    म्युनिसिपल स्कूल मैदान में लगेंगी फटाके की दुकानें, लॉटरी से हुए 92 अस्थायी भूखंड आवंटित

    October 31, 2026

    नगर निगम के तीन कर्मचारी राजस्व उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत

    October 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.