Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » पाठ्य पुस्तक वितरण पर मंडरा रहा संकट, डिपो को बंद करने के फैसले का विरोध
    छत्तीसगढ़

    पाठ्य पुस्तक वितरण पर मंडरा रहा संकट, डिपो को बंद करने के फैसले का विरोध

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शहर में संचालित पाठ्यपुस्तक निगम के डिपो को बंद करने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिस्टोफर पॉल ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर डिपो को यथावत संचालित रखने की मांग की है।
    पॉल ने बताया कि राजनांदगांव के डीपों से हर साल 652 संकुलों को करीब 22 लाख सरकारी पुस्तकें वितरित की जाती हैं। इसके अलावा, 615 हाई स्कूलों को 80 हजार, 826 प्राइवेट स्कूलों को 5 लाख और 101 आत्मानंद स्कूलों को 90 हजार किताबें मिलती हैं।

    डिपो के बंद होने से फैलेगी अव्यवस्था
    क्रिस्टोफर पॉल का कहना है कि यदि डिपो को बंद किया गया तो किताबों के वितरण में अफरा-तफरी मच जाएगी। इससे बच्चों को समय पर किताबें नहीं मिल पाएंगी और शैक्षणिक सत्र गंभीर रूप से प्रभावित होगा। उन्होंने बताया कि अब जिला शिक्षा अधिकारी को ही वितरण केंद्र खोलने और किताबें बांटने की जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास न तो इतनी जगह है और न ही पर्याप्त कर्मचारी, जो इतने बड़े पैमाने पर वितरण का काम संभाल सकें।

    अब तक नहीं बंटीं सारी किताबें, जबकि अर्धवार्षिक परीक्षा हो चुकी
    पॉल ने बताया कि इस वर्ष अब तक कई सरकारी और निजी स्कूलों में किताबों का वितरण पूरा नहीं हुआ है, जबकि अर्धवार्षिक परीक्षा समाप्त हो चुकी है। ऐसे में डीपों को बंद करना आने वाले साल में और भी बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि शिक्षा के इस अहम मसले में हस्तक्षेप कर पाठ्यपुस्तक निगम को निर्देशित करें कि राजनांदगांव के डीपों को पूर्ववत चालू रखा जाए, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20261 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20261 Views

    बस्तर के होनहार अविनाश तिवारी से टोक्यो में मिले मुख्यमंत्री : छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

    August 24, 20251 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.