Close Menu
    What's Hot

    चिखली पुलिस ने जुआ खेलते सात लोगों को पकड़ा, 31 हजार रुपए जब्त

    November 25, 2026

    390 ग्राम गांजा और स्कूटी के साथ युवक गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी की तलाश

    November 25, 2026

    महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘नई चेतना 5.0’ अभियान का शुभारंभ

    November 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » प्रत्येक माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में रोजगार एवं आवास दिवस, ग्रामीणों को मिली जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
    छत्तीसगढ़

    प्रत्येक माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में रोजगार एवं आवास दिवस, ग्रामीणों को मिली जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

    timesofcgBy timesofcgJanuary 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। राज्य शासन के निर्देशानुसार, ग्रामीणों को रोजगार, आवास और आजीविका से संबंधित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए प्रत्येक माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम हरनसिंघी में आज रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों के लाभार्थियों के नामों का वाचन किया गया और उन्हें उनके आवास निर्माण हेतु प्राप्त किश्तों, मनरेगा के तहत मजदूरी भुगतान, निर्माण सामग्री की उपलब्धता और अन्य विभागों के साथ मिलकर दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही, अधिकारियों ने हितग्राहियों को आवास निर्माण कार्य को समय-सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के लिए आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

    रोजगार दिवस के अवसर पर विकसित भारत-जी राम गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अब ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों की रोजगार गारंटी उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना के तहत, ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण, सिंचाई, भू-जल पुनर्भरण और वाटरशेड विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी सुनिश्चित होगा।

    साथ ही, कार्यक्रम में पारदर्शिता और जवाबदेही को सुदृढ़ करने के लिए बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण, मोबाइल आधारित निगरानी प्रणाली और नागरिक सहभागिता प्लेटफॉर्म जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करने की जानकारी दी गई। इन तकनीकों के माध्यम से कार्यों की निगरानी, उपस्थिति सत्यापन और भुगतान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया जाएगा।

    इस अवसर पर आजीविका डबरी निर्माण कार्य के बारे में भी ग्रामीणों को बताया गया। डबरी निर्माण से मत्स्य पालन और अन्य आजीविका गतिविधियों के जरिए ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा की गई।

    कार्यक्रम के समापन पर, अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे प्रत्येक माह की 7 तारीख को आयोजित होने वाले रोजगार एवं आवास दिवस में सक्रिय रूप से भाग लें और ग्राम पंचायत स्तर पर चल रहे विकास कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    खैरागढ़ के संरक्षण में छुईखदान में 20.88 लाख की खरीदी पर सवाल, जिला पंचायत सीईओ पर भी गंभीर आरोप

    November 25, 2026

    छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की खैरागढ़ इकाई गठित, पुरुष और महिला पदाधिकारियों ने ली शपथ

    November 23, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026

    ईस्टजोन अंतर विश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कमला कॉलेज की पांच छात्राओं का चयन

    November 20, 2026
    Top Posts

    चिखली पुलिस ने जुआ खेलते सात लोगों को पकड़ा, 31 हजार रुपए जब्त

    November 25, 2026

    390 ग्राम गांजा और स्कूटी के साथ युवक गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी की तलाश

    November 25, 2026

    महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘नई चेतना 5.0’ अभियान का शुभारंभ

    November 25, 2026

    समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसान भागवत साहू को मिल रहा मेहनत का उचित प्रतिफल

    November 25, 2026

    धान खरीदी केंद्रों में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर, अवैध धान पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

    November 25, 2026

    मवेशी धरपकड़ अभियान : दो दिन में 13 मवेशी पकड़कर भेजे गए रेवाडीह कांजी हाउस

    November 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.