Close Menu
    What's Hot

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    आईटीबीपी जवानों और पूर्व छात्रों के सहयोग से पीएम श्री नवोदय विद्यालय में रोपे गए 180 नारियल के पौधे

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » बंडा पहाड़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड, दो शीर्ष नक्सली ढेर, 1.16 करोड़ का था इनाम
    छत्तीसगढ़

    बंडा पहाड़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड, दो शीर्ष नक्सली ढेर, 1.16 करोड़ का था इनाम

    timesofcgBy timesofcgAugust 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    मोहला। स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी नक्सली साजिश को पुलिस ने नाकाम करते हुए बंडा पहाड़ में हुई मुठभेड़ में दो शीर्ष नक्सलियों को मार गिराया। संयुक्त अभियान में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिस, कांकेर पुलिस और आईटीबीपी 27वीं वाहिनी के जवान शामिल रहे। मौके से इंसास रायफल, 303 रायफल, कारतूस, रेडियो और भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुई।
    पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली स्वतंत्रता दिवस पर जिले में बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। एसपी यशपाल सिंह के निर्देशन और एसडीओपी प्रशांत कुमार सिंह पैकरा व डीएसपी ताजेश्वर दीवान के नेतृत्व में डीआरजी और आईटीबीपी की टीम बंडा पहाड़ रवाना हुई। घने जंगल और पहाड़ी इलाके में करीब पांच से छह घंटे तक की घेराबंदी और सर्चिंग के बाद शाम 5 बजे नक्सलियों ने पुलिस पर ऑटोमेटिक हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मसमर्पण की अपील के बावजूद गोलीबारी जारी रहने पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।
    मुठभेड़ खत्म होने पर मौके से दो नक्सलियों के शव बरामद हुए। उनकी पहचान डीकेएसजेडसीएम सदस्य विजय रेड्डी उर्फ सुगुलूरी चिनन्ना उर्फ नगन्ना उर्फ शंकर (60) निवासी आंध्र प्रदेश और डीवीसीएस सदस्य लोकेश सलामे उर्फ हरसिंग (35) निवासी आमाकोड़ो, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के रूप में हुई। विजय रेड्डी पर छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में 25-25 लाख, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 20-20 लाख का इनाम था, जो कुल 90 लाख रुपये होता है। वहीं, लोकेश सलामे पर छत्तीसगढ़ में 10 लाख और महाराष्ट्र में 16 लाख का इनाम घोषित था, कुल 26 लाख रुपये।
    जिले में लंबे समय से सक्रिय इन दोनों नक्सलियों के खिलाफ हत्या, लूट, विस्फोट और पुलिस बल पर हमले सहित कई गंभीर अपराध दर्ज थे। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से नक्सल संगठन में हड़कंप मच गया है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    जयपुर में कल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह, डॉ. हेमशंकर साहू को मिलेगा उत्कर्ष सम्मान

    October 3, 2026

    सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    October 2, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.