Close Menu
    What's Hot

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    आईटीबीपी जवानों और पूर्व छात्रों के सहयोग से पीएम श्री नवोदय विद्यालय में रोपे गए 180 नारियल के पौधे

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » बच्चों को पढ़ाने की बजाय खेती-बाड़ी और ठेकेदारी में व्यस्त शिक्षक, कलेक्टर से की शिकायत
    छत्तीसगढ़

    बच्चों को पढ़ाने की बजाय खेती-बाड़ी और ठेकेदारी में व्यस्त शिक्षक, कलेक्टर से की शिकायत

    timesofcgBy timesofcgSeptember 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। छुरिया विकासखंड के वनांचल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडरापानी के आश्रित ग्राम ग्वालदण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक (वर्ग-3) लोकेश साहू पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कलेक्टर राजनांदगांव को लिखित शिकायत सौंपते हुए बताया कि शिक्षक साहू स्कूल जाने की बजाय निजी खेती और ठेकेदारी में व्यस्त हैं, जिससे आदिवासी बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
    ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक लोकेश साहू ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी छुरिया से मिलीभगत कर अपनी पोस्टिंग जानबूझकर दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में करवाई है, ताकि किसी की निगाह उन पर न पड़े और वे स्कूल आए बिना भी वेतन उठा सकें। शिकायत में बताया गया है कि लोकेश साहू कई महीनों से स्कूल नहीं आ रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें हर माह वेतन मिल रहा है।
    शिकायतकर्ताओं ने कहा कि साहू स्वयं की और किराए की करीब 50-60 एकड़ जमीन पर फार्महाउस बनाकर खेती कर रहे हैं और ठेकेदारी जैसे निजी कार्यों में लिप्त हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार शिक्षक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन हर बार उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया।
    गांववालों ने बताया कि वनांचल क्षेत्र में जांच दलों का पहुंचना मुश्किल होता है, इसी का फायदा उठाकर शिक्षक लोकेश साहू ने यहां पोस्टिंग करवा ली और पूरी तरह से गैरहाजिर रहते हुए भी सरकारी वेतन ले रहे हैं।
    शिकायतकर्ताओं में शामिल ग्राम पटेल रघुराम, कोटवार समिता बाई, यशवंत कुमार (ग्राम पटेल किडकारी) वार्ड पंच महेंद्र, सत्यशिला, राकेश कुंजाम, संतराम उईके, शंभू, विजय कुमार, नेतराम उईके सहित अन्य ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर लिखित में शिकायत दर्ज कराई।
    गांववालों ने चेताया है कि यदि जल्द ही इस लापरवाह शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। उनका कहना है कि शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह की लापरवाही बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
    अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और क्या वनांचल में पदस्थ यह शिक्षक प्रशासनिक कार्रवाई की आंच से बच पाएगा या फिर उस पर भी जांच का शिकंजा कसेगा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    जयपुर में कल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह, डॉ. हेमशंकर साहू को मिलेगा उत्कर्ष सम्मान

    October 3, 2026

    सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    October 2, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.