Close Menu
    What's Hot

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    आईटीबीपी जवानों और पूर्व छात्रों के सहयोग से पीएम श्री नवोदय विद्यालय में रोपे गए 180 नारियल के पौधे

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » बजरंगपुर-नवागांव में ट्रिपल मर्डर पुलिस की लापरवाही, कांग्रेस की जांच समिति के अध्यक्ष धनेन्द्र साहू ने कहा
    छत्तीसगढ़

    बजरंगपुर-नवागांव में ट्रिपल मर्डर पुलिस की लापरवाही, कांग्रेस की जांच समिति के अध्यक्ष धनेन्द्र साहू ने कहा

    timesofcgBy timesofcgSeptember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शहर के बजरंगपुर-नवागाँव में गुटीय विवाद के चलते हुए दिल दहला देने वाले ट्रिपल मर्डर ने पूरे इलाके को हिला दिया है। चाकू से गोदकर एक के बाद एक तीन युवकों की हत्या ने न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि पुलिस की बड़ी लापरवाही को भी उजागर किया है। इस घटना के बाद कांग्रेस की जांच समिति मौके पर पहुँची। समिति के अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और प्रदेश सरकार से तत्काल आर्थिक मदद की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस समय रहते सक्रिय होती तो यह दर्दनाक घटना टाली जा सकती थी।
    श्री साहू ने आगे कहा कि मृतकों के परिजनों को कम से कम 20-20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए और प्रत्येक परिवार से एक-एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाए। साथ ही घायल युवक के उपचार की पूरी जिम्मेदारी सरकार उठाए। उन्होंने ने कहा कि शहर में नशे का बढ़ता कारोबार अपराध की जड़ है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की कि नशीली गोलियों और अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगे। नशे एवं अपराध पर सख्त नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। आरोपियों को कठोर से कठोर सजा दिलाई जाए। ताकि भविष्य में कोई ऐसी वारदात करने की हिम्मत न कर सके। उन्होंने आईजी से दूरभाष पर चर्चा कर पूरी स्थिति से अवगत कराया और कहा कि यह हत्याकांड राजनांदगाँव जैसे महत्वपूर्ण जिले में हुआ है जो कि तीन बार के मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का क्षेत्र है। साथ ही यह जिला गृहमंत्री विजय शर्मा के प्रभार में है। ऐसे में यह घटना पूरे प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था को उजागर करती है। कांग्रेस जांच समिति ने मृतक विशाल राजपूत के परिजन संजय राजपूत और अजय राजपूत, मृतक राकेश ढीमर की पत्नी और भाई, तथा मृतक सचिन मलिकपूरी के भाई, भतीजे और ससुर से मुलाकात की और संवेदना प्रकट की।
    इस मौके पर अध्यक्ष धनेंद्र साहू के साथ पूर्व मंत्री अरुण वोरा, खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, डोंगरगांव दलेश्वर साहू, डोंगरगढ़ हर्षिता स्वामी बघेल, शाहिद खान, भागवत साहू, कुलबीर सिंह छाबड़ा, कमलजीत सिंह पिंटू, पंकज बांधव, अमित चंद्रवंशी, आसिफ अली, पार्षद राजा तिवारी, विवेक वासनिक, संतोष पिल्ले, शुभम पांडे, इकरामुद्दीन सोलंकी, छोटेलाल रामटेके, शैलेश ठावरे, राहुल गजभिए, संदीप जयसवाल, शारदा तिवारी, सुरेंद्र देवांगन, अनिल साहू, उमराव साहू, राहुल देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    जयपुर में कल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह, डॉ. हेमशंकर साहू को मिलेगा उत्कर्ष सम्मान

    October 3, 2026

    सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    October 2, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.