Close Menu
    What's Hot

    गुमराह का सशक्त माध्यम है सी एम हेल्पलाइन : कांग्रेस

    October 18, 2026

    टैक्स से बस संचालक व किराया बढ़ोतरी से यात्रियों पर बोझ : कुसुम दुबे

    October 18, 2026

    छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक ने आयोजित किया शिक्षक सम्मान सम्मेलन, 300 से अधिक शिक्षकों का स्मृति चिन्ह देकर किया अभिनंदन

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » भजन-कीर्तन के बीच पदयात्रियों की सेवा में जुटी श्री राजपूत करणी सेना
    राजनांदगांव

    भजन-कीर्तन के बीच पदयात्रियों की सेवा में जुटी श्री राजपूत करणी सेना

    news_syncBy news_syncOctober 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। संस्कारधानी की सड़कों पर आस्था और भक्ति के साथ आगे बढ़ रहे पदयात्रियों के लिए श्री राजपूत करणी सेना(कालवी विचारधारा) ने सेवा की मिसाल पेश की। शहर के बागेश्वर धाम स्थित मंदिर परिसर में संगठन ने पंडाल लगाकर पदयात्रियों को स्वल्पाहार कराया। भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के बीच संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सेवा कार्य में भागीदारी निभाई। पदयात्रियों को पोहा वितरित कर उनके सफर में सहयोग किया गया।

    श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजय बहादुर सिंह ने कहा कि संस्कारधानी अपने नाम के अनुरूप हर वर्ष पदयात्रियों की सेवा में समर्पित रहती है। यहां धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धा के साथ सेवा और सहयोग की परंपरा भी देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि इस बार पदयात्रियों की सेवा करने का अवसर करणी सेना को मिला है, जो संगठन के लिए सौभाग्य की बात है।

    सेवा कार्य की शुरुआत बागेश्वर धाम मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। प्रदेश अध्यक्ष संजय बहादुर सिंह ने संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर पदयात्रियों को पोहा वितरित किया और उनकी सेवा में योगदान दिया। भजन-कीर्तन के वातावरण में हुए इस आयोजन में संगठन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

    इस अवसर पर प्रदेश सहसचिव गोल्डी भदौरिया, जिला अध्यक्ष अमन बहादुर सिंह, अजय कुशवाहा, कपिल सिंह चौहान, अभिनव सिंह, चंदन सिंह और संतोष ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    गुमराह का सशक्त माध्यम है सी एम हेल्पलाइन : कांग्रेस

    October 18, 2026

    टैक्स से बस संचालक व किराया बढ़ोतरी से यात्रियों पर बोझ : कुसुम दुबे

    October 18, 2026

    छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक ने आयोजित किया शिक्षक सम्मान सम्मेलन, 300 से अधिक शिक्षकों का स्मृति चिन्ह देकर किया अभिनंदन

    October 18, 2026

    सोमनी में भव्य होगा दशहरा उत्सव, नाग की फनकार और रंगीन जमीनी आतिशबाजी करेगी रोमांचित

    October 18, 2026

    गोवंश हत्या का मुख्य फरार आरोपी नागपुर से गिरफ्तार, मांस खरीदने वाली दो महिलाएं भी सलाखों के पीछे

    October 18, 2026

    गोवंश हत्या मामला : आरोपितों की अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर, गौरी नगर में मची गहमागहमी

    October 18, 2026
    Top Posts

    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.