Close Menu
    What's Hot

    भाई पर बेसबाल और चाकू से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

    November 1, 2026

    लालबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई : रिपोर्ट दर्ज होने के 2 घंटे के भीतर नाबालिग अपहृता दस्तयाब, छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

    November 1, 2026

    ताला तोड़कर घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी पार करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 14 दिन में किया खुलासा

    November 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » भाई पर बेसबाल और चाकू से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
    राजनांदगांव

    भाई पर बेसबाल और चाकू से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

    news_syncBy news_syncNovember 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। जिले के चौकी चिखली अंतर्गत ग्राम बोरी में मामूली बात को लेकर खून का रिश्ता तार-तार हो गया। एक कलयुगी भाई ने अपने ही सगे भाई पर बेसबाल के डंडे और चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया है।

    यह था पूरा मामला
    प्रार्थी ने दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को चौकी चिखली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शाम करीब 05:00 बजे वह अपने गांव की किराना दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान उसका भाई गुलशन ताम्रकर वहां आया और विवाद करने लगा।

    आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए कहा— “तू क्यों गांव के लड़के के साथ झगड़ा-विवाद किया है? तेरे कारण घर वाले मुझे ताना मार रहे हैं।” इतना कहकर आरोपी ने जान से मारने की नियत से अपने पास रखे बेसबाल के डंडे से उसके सिर, माथे और शरीर के अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ प्राणघातक वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी ने हाथ में चाकू लहराकर जान से मारने की धमकी भी दी।

    प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल धारा 296, 115(2), 351(2), 109(1) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

    पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
    घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी के पर्यवेक्षण में चौकी चिखली पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। टीम को तत्काल ग्राम बोरी रवाना किया गया।

    विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी गांव के बाहरी खार में छिपा हुआ है। पुलिस ने बिना देर किए दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी गुलशन कुमार ताम्रकार (पिता शिवा ताम्रकार, उम्र 24 साल, निवासी वार्ड नं. 07, ग्राम बोरी, चौकी चिखली) ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बेसबाल का डंडा और एक नग चाकू भी बरामद कर लिया गया।

    पूर्व में भी दर्ज हैं कई गंभीर अपराध
    पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार आरोपी गुलशन कुमार ताम्रकार का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी मारपीट, आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट के तहत कई अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल दाखिल कर दिया गया है।

    सराहनीय भूमिका
    इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई को अंजाम देने में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, उपनिरीक्षक सत्तुलाल कंवर, प्रधान आरक्षक अरूण नेताम, आरक्षक आदित्य सोलंकी, सुनील बैरागी, चन्द्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा एवं चौकी चिखली के अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    लालबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई : रिपोर्ट दर्ज होने के 2 घंटे के भीतर नाबालिग अपहृता दस्तयाब, छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

    November 1, 2026

    ताला तोड़कर घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी पार करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 14 दिन में किया खुलासा

    November 1, 2026

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन और थाना-चौकियों में देखा गया परेड का लाइव प्रसारण

    November 1, 2026

    जिला स्तरीय राज्योत्सव में सजेगी छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की सुरमयी महफिल

    November 1, 2026

    लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ भाजपा ने निकाली पदयात्रा

    November 1, 2026

    भाजपा लोकतंत्र और महतारी को हटाकर अराजकता को बचाने पर तुली : कांग्रेस

    November 1, 2026
    Top Posts

    भाई पर बेसबाल और चाकू से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

    November 1, 2026

    लालबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई : रिपोर्ट दर्ज होने के 2 घंटे के भीतर नाबालिग अपहृता दस्तयाब, छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

    November 1, 2026

    ताला तोड़कर घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी पार करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 14 दिन में किया खुलासा

    November 1, 2026

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन और थाना-चौकियों में देखा गया परेड का लाइव प्रसारण

    November 1, 2026

    जिला स्तरीय राज्योत्सव में सजेगी छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की सुरमयी महफिल

    November 1, 2026

    लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ भाजपा ने निकाली पदयात्रा

    November 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.