Close Menu
    What's Hot

    गुमराह का सशक्त माध्यम है सी एम हेल्पलाइन : कांग्रेस

    October 18, 2026

    टैक्स से बस संचालक व किराया बढ़ोतरी से यात्रियों पर बोझ : कुसुम दुबे

    October 18, 2026

    छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक ने आयोजित किया शिक्षक सम्मान सम्मेलन, 300 से अधिक शिक्षकों का स्मृति चिन्ह देकर किया अभिनंदन

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » मां बम्लेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की अनुराग मित्तल ने की सराहना
    राजनांदगांव

    मां बम्लेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की अनुराग मित्तल ने की सराहना

    news_syncBy news_syncOctober 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    डोंगरगढ़। नवरात्र पर्व पर मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर की गई व्यवस्थाओं की भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुराग मित्तल ने सराहना की है। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं को बेहतर बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

    अनुराग मित्तल अपनी बेटी लोवन्या, मित्र आशीष अग्रवाल और उनके परिवार के साथ डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से माता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाएं सराहनीय हैं।

    मित्तल ने कहा कि मां बम्लेश्वरी मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। नवरात्र में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए शासन-प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रोपवे में भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

    उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि परिवार के साथ माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के दौरान उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं से वे संतुष्ट हैं।

    अनुराग मित्तल ने नवरात्र मेले के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के प्रयासों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात श्रद्धालुओं की सेवा एवं सुरक्षा में जुटे हुए हैं।

    मित्तल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और मंदिर समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों से श्रद्धालुओं को सुगमता से माता के दर्शन करने की सुविधा मिल रही है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    गुमराह का सशक्त माध्यम है सी एम हेल्पलाइन : कांग्रेस

    October 18, 2026

    टैक्स से बस संचालक व किराया बढ़ोतरी से यात्रियों पर बोझ : कुसुम दुबे

    October 18, 2026

    छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक ने आयोजित किया शिक्षक सम्मान सम्मेलन, 300 से अधिक शिक्षकों का स्मृति चिन्ह देकर किया अभिनंदन

    October 18, 2026

    सोमनी में भव्य होगा दशहरा उत्सव, नाग की फनकार और रंगीन जमीनी आतिशबाजी करेगी रोमांचित

    October 18, 2026

    गोवंश हत्या का मुख्य फरार आरोपी नागपुर से गिरफ्तार, मांस खरीदने वाली दो महिलाएं भी सलाखों के पीछे

    October 18, 2026

    गोवंश हत्या मामला : आरोपितों की अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर, गौरी नगर में मची गहमागहमी

    October 18, 2026
    Top Posts

    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.