Close Menu
    What's Hot

    31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और सुधार का अंतिम मौका, महापौर ने की अपील

    October 12, 2026

    मेगा शिविर में मिले 11 आवेदन, 14 को लखोली में लगेगा अंतिम कैंप

    October 12, 2026

    निर्वाचन आयोग की कार्य प्रणाली से आम जनता परेशान : कांग्रेस

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए कमला कॉलेज की छात्राएं चयनित
    खेल

    राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए कमला कॉलेज की छात्राएं चयनित

    timesofcgBy timesofcgNovember 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय में 18 नवंबर 2025 को आयोजित परिक्षेत्र स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैम्पियनशिप अपने नाम की। महिला वर्ग में कुल 6 टीमों के बीच हुए मुकाबलों में कमला कॉलेज की छात्राएं शुरू से ही श्रेष्ठता साबित करती रहीं।
    कॉलेज की ओर से कु. सफा फरहीन, कु. अंशिका अग्रवाल, कु. प्रीति तारम एवं कु. पूनम ने भाग लिया। पहले मैच में टीम ने शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय को 2-0 से पराजित किया। इसके बाद सेमीफाइनल में शासकीय नेहरू महाविद्यालय, डोंगरगढ़ को 2-1 से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
    फाइनल मुकाबला रोमांच और संघर्ष से भरपूर रहा, जिसमें कमला कॉलेज की टीम ने शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव को 2-1 से मात देकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में कु. अंशिका अग्रवाल और कु. सफा फरहीन का प्रदर्शन विशेष रूप से प्रभावशाली रहा, जिसके आधार पर दोनों छात्राएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं।
    छात्राओं की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयसिंग साहू, क्रीड़ाधिकारी डॉ. नीता एस. नायर एवं समस्त प्राध्यापक-कर्मचारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं। चयनित खिलाड़ियां आगामी 28 व 29 नवंबर 2025 को शासकीय महाविद्यालय कोंडागांव में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में राजनांदगांव जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में राजनांदगांव के 26 खिलाड़ियों को मिला स्थान

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ हॉकी की विजयी शुरुआत, असम को 8-0 से हराया

    October 11, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    महापौर एवं आयुक्त ने किया राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पदक विजेताओं का सम्मान

    October 4, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.