Close Menu
    What's Hot

    दीपावली मिलन में एक मंच पर जुटा भाजपा परिवार, संगठन की एकजुटता का दिया संदेश

    November 15, 2026

    कन्हारपुरी-तुमड़ीबोड़ केंद्र पहुंचे महापौर, ऑफलाइन टोकन शुरू करने की घोषणा

    November 15, 2026

    एंबुलेंस चालक से शराब के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत स्टेशनपारा में जनचौपाल, 10 मंडलों की श्रृंखला पूरी
    राजनांदगांव

    वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत स्टेशनपारा में जनचौपाल, 10 मंडलों की श्रृंखला पूरी

    news_syncBy news_syncNovember 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शनिवार को स्टेशनपारा मंडल में जनचौपाल का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी और उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित इस चौपाल के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सभी 10 मंडलों में जनचौपाल की श्रृंखला पूरी हुई।

    कार्यक्रम की शुरुआत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने नेहरू के लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और समावेशी राजनीतिक विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि नेहरू ने मजबूत लोकतांत्रिक परंपराओं की नींव रखी थी, जिसे बचाए रखना आज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वोट बचाओ देश बचाओ अभियान भी इसी लोकतांत्रिक विरासत और मताधिकार की रक्षा का प्रयास है।

    इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश में मतदाता सूची की पारदर्शिता और मताधिकार की सुरक्षा को लेकर जो सवाल उठाए हैं, उसी उद्देश्य से वोट बचाओ देश बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का मताधिकार उसकी सबसे बड़ी ताकत है। मतदाता सूची से वास्तविक मतदाताओं के नाम कटना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जिले में हजारों मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं। निर्वाचन आयोग को हटाए गए नामों की सूची सार्वजनिक करनी चाहिए। कईयों मतदाताओं के नाम वैध होने के बाद भी काटे गए।

    मुदलियार ने कहा कि अभियान के माध्यम से लोगों को मतदाता सूची के प्रति जागरूक करने के साथ ही मताधिकार की रक्षा के लिए संगठित प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में कांग्रेस संगठन बूथ स्तर पर जनचौपाल लगाएगा। इस दौरान मतदाता सूची से काटे गए नामों का सत्यापन किया जाएगा तथा प्रभावित मतदाताओं से संपर्क कर उनके नाम दोबारा जुड़वाने की प्रक्रिया में सहयोग किया जाएगा।

    उन्होंने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों और मंडल संगठनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। ब्लॉक स्तर पर समन्वय और मंडल स्तर पर स्थानीय लोगों से सीधे संवाद के माध्यम से अभियान को व्यापक बनाया जा रहा है। जनचौपाल के जरिए मतदाताओं को उनके अधिकारों और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विषयों की जानकारी दी जा रही है।

    कार्यक्रम में उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चेतन भानुशाली, लक्ष्मण साहू सहित पदाधिकारियों और मंडल अध्‍यक्षों ने इस अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्‍प लिया। स्‍टेशनपारा मंडल में आयोजित चौपाल में रुपेश दुबे, प्रवीण मेश्राम, कमलजीत पिंटू, रमेश राठौर, हफीज खान, राकेश जोशी, शारदा तिवारी, कुसुम दुबे, मामराज अग्रवाल, अशोक पंजवानी, मनीष गौतम, सूर्यकान्त जैन, देवेश वैष्‍णव, सिद्धार्थ डोंगरे, ललित मरकाम, समद खान, छोटेलाल रामटेके, सुरेन्द्र देवांगन, बबलू कसार, शोभा गजभिये, संजूलता रंगारी, अर्पणा तीरपुड़े, पर्वत बाई मेश्राम, रेखा नोन्‍हारे, उषा रंगारी, गजेंद्र सिंह राजपूत, गोलू नायक, संदीप सोनी, अभिमन्यु मिश्रा, विशु आजमानी, गोलू महानन्द, निश्‍चय बुराडे, राहुल बंदे, हिमालय बंदे, राहुल चौबे, राजा चौहान, लोकू यादव, राजेश रंगारी, सोनू साहू, लोकेश सार्वा, धीरेन्द्र जांगड़े, कादिर कुरैशी, हिमांशु बंजारे, शशांक डोंगरे, हर्षिल, तमेश्वर बंजारे, शुभम सिन्हा, संजोग यादव, बंटी, संतू सिन्हा, युगल, मंगल यादव, संजय रामटेके, कमलेश रामटेके, गोलू रामटेके सहित शहर जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, मंडल, प्रकोष्ठों एवं विभागों के पदाधिकारी और कांग्रेसजन उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    दीपावली मिलन में एक मंच पर जुटा भाजपा परिवार, संगठन की एकजुटता का दिया संदेश

    November 15, 2026

    कन्हारपुरी-तुमड़ीबोड़ केंद्र पहुंचे महापौर, ऑफलाइन टोकन शुरू करने की घोषणा

    November 15, 2026

    एंबुलेंस चालक से शराब के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    November 15, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस, राजनांदगांव में सुना गया पीएम मोदी का वर्चुअल संबोधन

    November 15, 2026

    पहले दिन 726 किसानों ने बेचा 26,361 क्विंटल धान, 814 किसानों को जारी हुए थे टोकन

    November 15, 2026

    कन्हारपुरी से धान खरीदी की शुरुआत, महापौर ने तिलक लगाकर किसानों का किया स्वागत

    November 15, 2026
    Top Posts

    दीपावली मिलन में एक मंच पर जुटा भाजपा परिवार, संगठन की एकजुटता का दिया संदेश

    November 15, 2026

    कन्हारपुरी-तुमड़ीबोड़ केंद्र पहुंचे महापौर, ऑफलाइन टोकन शुरू करने की घोषणा

    November 15, 2026

    एंबुलेंस चालक से शराब के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    November 15, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस, राजनांदगांव में सुना गया पीएम मोदी का वर्चुअल संबोधन

    November 15, 2026

    पहले दिन 726 किसानों ने बेचा 26,361 क्विंटल धान, 814 किसानों को जारी हुए थे टोकन

    November 15, 2026

    कन्हारपुरी से धान खरीदी की शुरुआत, महापौर ने तिलक लगाकर किसानों का किया स्वागत

    November 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.