Close Menu
    What's Hot

    भाई पर बेसबाल और चाकू से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

    November 1, 2026

    लालबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई : रिपोर्ट दर्ज होने के 2 घंटे के भीतर नाबालिग अपहृता दस्तयाब, छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

    November 1, 2026

    ताला तोड़कर घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी पार करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 14 दिन में किया खुलासा

    November 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » संस्कारधानी स्ट्राइकर्स और मैनपाट टाइटन्स के बीच छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का महामुकाबला
    खेल

    संस्कारधानी स्ट्राइकर्स और मैनपाट टाइटन्स के बीच छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का महामुकाबला

    news_syncBy news_syncNovember 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के रोमांचक और संघर्षपूर्ण सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्कारधानी स्ट्राइकर्स और मैनपाट टाइटन्स ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। शनिवार को खेले गए मुकाबलों में दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने प्रतिद्वंदियों को मात दी और खिताबी मुकाबले की और कदम बढ़ाए।

    पहला सेमीफाइनल: संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने न्यायधानी नाइट्स को दी शिकस्त
    दिन के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स और अंक तालिका में शीर्ष पर रही न्यायधानी नाइट्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। शुरुआती क्वार्टर से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए गोल दागे और मैच को बेहद रोमांचक बना दिया।

    इस दौरान आशीष तानी पूर्ति ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए टूर्नामेंट का अपना 13वां गोल दागकर सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया।

    संस्कारधानी स्ट्राइकर्स की ओर से शाहरुख ने बेहतरीन खेल का मुज़ाहिरा करते हुए शानदार हैट्रिक लगाई।

    टीम की जीत में अरबाज अली, आर्यन ज़ेस और ओम कुमार यादव ने भी गोल कर अहम योगदान दिया। अंततः संस्कारधानी ने यह मुकाबला 6-3 के बड़े अंतर से अपने नाम किया।

    इस हाई-प्रोफाइल मैच के साक्षी लीग के ब्रांड एम्बेसडर एवं ओलंपियन सरदारा सिंह, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी श्रेयांश जायसवाल, IBC24 के संपादक विश्वेश ठाकरे, NTPC के GM-HR प्रवीण गर्ग, SARDA के प्लांट हेड मनोज शाह, SBI के CM-HR-AO गौरव यादव, हॉकी इंडिया के सह सचिव फ़िरोज़ अंसारी और छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव बने।

    दूसरा सेमीफाइनल: मैनपाट टाइटन्स ने बैलाडीला बुल्स को 3-1 से हराया
    दूसरे सेमीफाइनल में मैनपाट टाइटन्स और बैलाडीला बुल्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।

    मैनपाट की ओर से संदीप कुमार ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए टीम का खाता खोला।

    इसके बाद प्रिंस भगत ने मैदान पर शानदार कौशल दिखाते हुए दो गोल दागे और टीम की जीत को पूरी तरह सुनिश्चित कर दिया।

    बैलाडीला बुल्स की ओर से अंकित कुजूर ने मैच के अंतिम क्षणों में गोल जरूर किया, लेकिन वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके। मैनपाट टाइटन्स ने यह मुकाबला 3-1 से जीतकर फाइनल का टिकट कटाया।

    इस अवसर पर INH न्यूज़ के चैनल हेड एवं छत्तीसगढ़ साइकिलिंग एसोसिएशन और टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष हिमांशु द्विवेदी, BCCI के कोषाध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, CGTB की DGM पूनम शर्मा, BALCO के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन हेड विजय बाजपेयी, NTPC के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन DGM सहदेव सेठी, NMDC के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन सीनियर मैनेजर अजय कुमार तथा SBI के AGM-CPPC सतीश प्रसाद मुंड विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    खिताबी मुकाबले पर टिकी निगाहें
    अब छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के प्रतिष्ठित खिताब के लिए संस्कारधानी स्ट्राइकर्स और मैनपाट टाइटन्स आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमों के अब तक के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए फाइनल मुकाबले में दर्शकों को बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण हॉकी देखने की पूरी उम्मीद है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    भाई पर बेसबाल और चाकू से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

    November 1, 2026

    लालबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई : रिपोर्ट दर्ज होने के 2 घंटे के भीतर नाबालिग अपहृता दस्तयाब, छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

    November 1, 2026

    ताला तोड़कर घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी पार करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 14 दिन में किया खुलासा

    November 1, 2026

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन और थाना-चौकियों में देखा गया परेड का लाइव प्रसारण

    November 1, 2026

    जिला स्तरीय राज्योत्सव में सजेगी छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की सुरमयी महफिल

    November 1, 2026

    लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ भाजपा ने निकाली पदयात्रा

    November 1, 2026
    Top Posts

    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.