Close Menu
    What's Hot

    महापौर व कलेक्टर ने निर्माणाधीन स्टेशनपारा रेलवे अंडरब्रिज का किया निरीक्षण

    November 26, 2026

    सुरक्षित मातृत्व व शिशु जीवन रक्षा के लिए स्वास्थ्य अमला रहे सजग : कलेक्टर

    November 26, 2026

    नगर निगम में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसान भागवत साहू को मिल रहा मेहनत का उचित प्रतिफल
    राजनांदगांव

    समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसान भागवत साहू को मिल रहा मेहनत का उचित प्रतिफल

    news_syncBy news_syncNovember 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शासन की किसान हितैषी योजनाएं किसानों की मेहनत को सम्मान देने के साथ उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मददगार साबित हो रही हैं। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और कृषक उन्नति योजना से किसानों को आर्थिक संबल मिल रहा है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम उपरवाह के किसान भागवत साहू की कहानी भी इसी बदलाव को दर्शाती है। वे अपने पुत्र रिकेश साहू के साथ उपरवाह धान उपार्जन केंद्र में करीब 31 क्विंटल धान बेचने पहुंचे।

    रिकेश साहू ने बताया कि उनके परिवार के पास डेढ़ एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें वे खेती-किसानी करते हैं। इस वर्ष मोबाइल के माध्यम से धान विक्रय के लिए आसानी से ऑनलाइन टोकन प्राप्त हो गया। उपरवाह धान उपार्जन केंद्र में भी किसानों के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान बेचने के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। ऑनलाइन टोकन सुविधा से समय की बचत हो रही है और धान विक्रय की प्रक्रिया पहले की तुलना में सहज और सरल हुई है।

    रिकेश साहू ने बताया कि पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर धान विक्रय और कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत मिली राशि का उपयोग उन्होंने कृषि कार्यों में किया। शासन से मिलने वाली आर्थिक सहायता खेती को आगे बढ़ाने और आगामी फसल की तैयारी में मदद करती है। सीमित कृषि भूमि वाले परिवारों के लिए यह राशि विशेष महत्व रखती है। इससे खेती में आवश्यक संसाधन जुटाने में सहूलियत मिलती है।

    समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और कृषक उन्नति योजना के माध्यम से राज्य शासन किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने तथा आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास कर रहा है। इन योजनाओं से किसानों को आर्थिक सहायता मिलने के साथ खेती-किसानी के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ रहा है।

    किसान भागवत साहू और उनके पुत्र रिकेश साहू ने योजनाओं से मिल रही आर्थिक सहायता और धान खरीदी की सुविधाजनक व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    महापौर व कलेक्टर ने निर्माणाधीन स्टेशनपारा रेलवे अंडरब्रिज का किया निरीक्षण

    November 26, 2026

    सुरक्षित मातृत्व व शिशु जीवन रक्षा के लिए स्वास्थ्य अमला रहे सजग : कलेक्टर

    November 26, 2026

    नगर निगम में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ

    November 26, 2026

    हाट बाजार में महिला सामुदायिक शौचालय के पास से 6 ठेला-खोमचा हटाए गए

    November 26, 2026

    गांजा तस्करी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, 1.05 किलो गांजा और स्कूटी जब्त

    November 26, 2026

    धान मंडी गेट के पास शराब बेच रहा था आरोपी, 32 पौवा जब्त

    November 26, 2026
    Top Posts

    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.