Close Menu
    What's Hot

    राजनांदगांव में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा : कृषि उपज मंडी में हुई संकल्प सभा, हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया 2047 तक विकसित भारत का संकल्प

    October 7, 2026

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का अधिकार, जिले में तैयार हुए 54 हजार से अधिक अधिकार अभिलेख

    October 7, 2026

    राजनांदगांव के 10 प्रमुख उद्योगों ने अपनाई सौर ऊर्जा, 53 मेगावॉट से अधिक क्षमता के सोलर प्लांट स्थापित

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का अधिकार, जिले में तैयार हुए 54 हजार से अधिक अधिकार अभिलेख
    राजनांदगांव

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का अधिकार, जिले में तैयार हुए 54 हजार से अधिक अधिकार अभिलेख

    news_syncBy news_syncOctober 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का विधिवत कानूनी अधिकार प्रदान करने की दिशा में ‘स्वामित्व योजना’ राजनांदगांव जिले में तेजी से आगे बढ़ रही है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से अधिकार अभिलेख तैयार करने और अंतिम प्रकाशन के कार्य में अभूतपूर्व प्रगति दर्ज की गई है। जिले के कुल 643 ग्रामों में से अब तक 495 ग्रामों का अंतिम प्रकाशन पूर्ण किया जा चुका है, जिसके तहत 54 हजार 673 अधिकार अभिलेख (प्रॉपर्टी कार्ड) तैयार किए गए हैं।

    एक वर्ष में दर्ज की उल्लेखनीय प्रगति
    स्वामित्व योजना की प्रगति पर नजर डालें तो जिले में बीते एक वर्ष के दौरान कार्यों में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। 1 अक्टूबर 2025 की स्थिति में जिले के केवल 13 ग्रामों का अंतिम प्रकाशन पूर्ण हुआ था। वहीं प्रशासनिक तत्परता से वर्तमान में यह संख्या बढ़कर 495 हो गई है। यानी मात्र एक वर्ष की अवधि में 482 अतिरिक्त ग्रामों में अंतिम प्रकाशन का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया है।

    संपत्ति के स्वामित्व को मिल रहा दस्तावेजी आधार
    स्वामित्व योजना ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति संबंधी अभिलेखों को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल साबित हो रही है। योजना के माध्यम से:

    कानूनी मान्यता: ग्रामीण आबादी क्षेत्र में निर्मित मकानों व परिसंपत्तियों का सटीक डिजिटल रिकॉर्ड तैयार हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को स्वामित्व का पुख्ता दस्तावेजी आधार मिल रहा है।

    विवादों से मुक्ति: संपत्ति के दस्तावेज प्रमाणित और व्यवस्थित होने से आपसी विवादों में कमी आ रही है।

    वित्तीय सुविधा: अधिकार अभिलेख मिलने से ग्रामीणों को अपनी संपत्ति पर बैंक लोन लेने और अन्य वित्तीय कार्य संपादित करने में सुलभता होगी।

    जिला प्रशासन द्वारा स्वामित्व योजना के शेष बचे ग्रामों में भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत तेजी से कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि शत-प्रतिशत ग्रामीण परिवारों को उनकी संपत्ति का हक प्रदान किया जा सके।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    राजनांदगांव में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा : कृषि उपज मंडी में हुई संकल्प सभा, हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया 2047 तक विकसित भारत का संकल्प

    October 7, 2026

    राजनांदगांव के 10 प्रमुख उद्योगों ने अपनाई सौर ऊर्जा, 53 मेगावॉट से अधिक क्षमता के सोलर प्लांट स्थापित

    October 7, 2026

    तेलीबाँधा सिर्फ एक चौक का नाम नहीं, साहू समाज की आस्था, पहचान और गौरव है : ओमप्रकाश साहू

    October 7, 2026

    स्टेट स्कूल के पास कार चालक से गाली-गलौज कर चलाई थी गोली, जान बाल-बाल बची

    October 7, 2026

    डोंगरगढ़ में बाइक से अवैध शराब का परिवहन करते दो युवक गिरफ्तार, 23 हजार का सामान जब्त

    October 7, 2026

    छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी को पत्नी शोक, यूनियन ने दी श्रद्धांजलि

    October 7, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.