Close Menu
    What's Hot

    दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 6 नाबालिग महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार

    November 18, 2026

    आजाद चौक मुख्य गौशाला में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

    November 18, 2026

    अवैध मुरूम उत्खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और हाईवा वाहन जब्त

    November 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » अवैध शराब बिक्री करते युवक पकड़ाया, तिलई गांव में उपद्रव मचाने वाले दो बदमाशों पर की गई कार्रवाई
    छत्तीसगढ़

    अवैध शराब बिक्री करते युवक पकड़ाया, तिलई गांव में उपद्रव मचाने वाले दो बदमाशों पर की गई कार्रवाई

    timesofcgBy timesofcgSeptember 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। चिखली पुलिस ने अवैध शराब बिक्री और गांव में उपद्रव फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए दो मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
    दिनांक 15 सितंबर को चिखली पुलिस को सूचना मिली कि शासकीय प्रेस के पास एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान शांतिनगर गली नं. 01 निवासी कैलाश निषाद, उम्र-25 वर्ष को शराब बिक्री करते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक सफेद बोरी में रखे 16 पौवा सीजी फाइन डीलक्स व्हिस्की (2880 एमएल), जिसकी कीमत 1920 रूपये आंकी गई, के साथ-साथ 120 रूपये की बिक्री रकम जब्त की गई। कल 2040 रूपये की जब्ती करते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (1) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई।
    वहीं दिनांक 16 सितंबर को ग्राम तिलई में दो युवकों द्वारा आमजनता के साथ विवाद कर शांति भंग करने की कोशिश की गई। मौके की नजाकत को देखते हुए चिखली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों हिमांशु सिन्हा पिता राजेश सिन्हा, उम्र 20 वर्ष एवं चन्द्रहास देवांगन पिता स्व. प्रेमलाल देवांगन, उम्र 25 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम तिलई के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें माननीय न्यायालय राजनांदगांव में प्रस्तुत किया।
    उपरोक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, सउनि शत्रुहन टंडन, प्रआर संतोष मिश्रा, आरक्षक आदित्य सोलंकी एवं चौकी चिखली स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    शिक्षिका चन्द्रिका टोडर को मिला नवदीप गुरु गौरव सम्मान

    November 17, 2026

    कोलिहा स्कूल में सजा आनंद बाल मेला, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ नाटक ने मोहा मन

    November 14, 2026

    लाभ पाचम पर भगतों ने अन्नकूट का लिया लाभ

    November 14, 2026

    सीखने की ललक और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ रहीं शिक्षिका चित्रा साहू

    November 5, 2026

    ऋषि राजपूत ने समस्त राज्य कर्मचारियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा 2 माह का पैरैंट्स केयर लिव, वृद्धजन सेवा अवकाश

    November 5, 2026

    एनएचएम कर्मचारियों की सात प्रमुख मांगों पर बनी सहमति, जल्द जारी होंगे आदेश

    November 3, 2026
    Top Posts

    दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 6 नाबालिग महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार

    November 18, 2026

    आजाद चौक मुख्य गौशाला में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

    November 18, 2026

    अवैध मुरूम उत्खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और हाईवा वाहन जब्त

    November 18, 2026

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुचाटोला को मिली 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस की सौगात, महापौर ने दिखाई हरी झंडी

    November 18, 2026

    चार दिन में 15,442 मीट्रिक टन धान खरीदा, अवैध धान के 18 प्रकरणों में 3915 कट्टा जब्त

    November 18, 2026

    समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से अन्नदाताओं में खुशी की लहर, रेंगाकठेरा के किसान भेनलाल साहू ने बेचे 50 क्विंटल धान

    November 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.