Close Menu
    What's Hot

    ई-ऑफिस व एआई के इस्तेमाल से शासकीय कामकाज में आएगी तेजी : कलेक्टर

    November 21, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    संस्कारधानी को सौगात : 7.36 करोड़ से शहर के 4 वार्डों में मिलेगा 24 घंटे पानी, अमृत मिशन 2.0 के तहत मिली मंजूरी

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » इंदिरा जयंती पर कांग्रेस भवन में विविध आयोजन, संगठनात्मक मजबूती का लिया संकल्प
    राजनांदगांव

    इंदिरा जयंती पर कांग्रेस भवन में विविध आयोजन, संगठनात्मक मजबूती का लिया संकल्प

    news_syncBy news_syncNovember 20, 2026No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। जिला कांग्रेस कमेटी, राजनांदगांव द्वारा इंदिरा गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस भवन में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों की संपूर्ण तैयारियां एवं व्यवस्थाएं जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश डाकलिया के समन्वय एवं देखरेख में की गईं।

    कार्यक्रम की शुरुआत देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और ऐतिहासिक योगदान को याद किया।

    वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंक राष्ट्रीयकरण जैसे ऐतिहासिक फैसलों के माध्यम से देश की आर्थिक व्यवस्था को नई दिशा दी तथा भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके साहसिक नेतृत्व और राष्ट्रहित में लिए गए निर्णय सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने और संविधान, लोकतंत्र तथा जनहित के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया।

    इसके पश्चात दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और संगठनात्मक एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों को पहचान पत्र प्रदान किए गए। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले ब्लॉक अध्यक्षों एवं जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सदस्यों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। नगर देवांगन समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल देवांगन का भी स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मान किया गया।

    जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय, आत्मीयता और एकजुटता को और मजबूत करना था। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से भोजन किया।

    इसके पश्चात संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों, जनहित के मुद्दों और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में आगामी 26 नवंबर को रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित संविधान रक्षा मार्च में सहभागिता करने तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दिसंबर माह तक चलने वाले मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान को पूरी गंभीरता से संचालित करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत मतदाता सूची की जांच, पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को सामने लाने के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को मतदाता प्रहरी के रूप में जिम्मेदारी निभाने की बात कही गई।

    प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक फड़नवीस एवं जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान ने आगामी अभियान की कार्यप्रणाली एवं जिम्मेदारियों के संबंध में उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करने, पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता को चिन्हित करने की प्रक्रिया से अवगत कराया।

    कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राहुल तिवारी ने किया तथा आभार प्रदर्शन पंकज बाँधव ने किया।

    इस अवसर पर विधायक भोला राम साहू, विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, पूर्व मंत्री धनेश पटिला, पूर्व विधायक छन्नी साहू, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष नवाज खान, श्रीकिशन खण्डेलवाल, रमेश राठौर, कुतुबुद्दीन सोलंकी, भागवत साहू, पद्मा कोठारी, दिनेश शर्मा, कुलबीर छाबड़ा, हेमा देशमुख, सुदेश देशमुख, प्रदेश प्रवक्ता रूपेश दुबे, कमलजीत पिंटू, विवेक वासनिक, आफताब आलम, फिरोज अंसारी, जिला कांग्रेस अल्पसंखयक अध्य्क्ष शकील रिजवी, फूलमती वर्मा, पंकज बाँधव, राहुल तिवारी, रज्जू जॉन, मन्ना यादव, आसिफ अली, झम्मन देवांगन, श्रीमती रमा देवी वर्मा, सीमा यादव, क्रंति बंजारे, दुर्गेश द्विवेदी, जय नारायण सिंह, जितेंद्र भाटिया, रितेश जैन, चुम्मन साहू अछोली, राजू सिंह राजपूत, ललित कोमरे, शिशुपाल भारती, चंद्रेश वर्मा, प्रभा साहू, हेमू सोनी, अमित अग्रवाल, केदार यादव, रतन यादव, सुरेश सिन्हा, गणेश साहू, संजय मुटकुरे, विष्णु लोधी, मदन साहू, अमीन डके, मतीन खान सहित ब्लॉक अध्यक्ष रोहित चंद्राकर, हरीश भंडारी, धर्मेंद्र साहू, प्रताप धावड़े, पुसाऊ राम वर्मा, लोकनाथ भारती, सूरज शर्मा, नवीन जायसवाल, गौरव शर्मा, कुमारनाथ बघेल, गंभीर साहू, फरमान अली, मोहम्मद इब्राहिम, सागर तम्रकार, केशव तांडी, दयावान देवांगन एवं विक्की पटेल, शकील कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    ई-ऑफिस व एआई के इस्तेमाल से शासकीय कामकाज में आएगी तेजी : कलेक्टर

    November 21, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    संस्कारधानी को सौगात : 7.36 करोड़ से शहर के 4 वार्डों में मिलेगा 24 घंटे पानी, अमृत मिशन 2.0 के तहत मिली मंजूरी

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    ‘समन्वय 2026-27’ में विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल से दिखाई नवाचार की प्रतिभा

    November 21, 2026

    भाजपाईयों ने किया देवी-देवताओं का अपमान : कुलबीर छाबड़ा

    November 21, 2026
    Top Posts

    ई-ऑफिस व एआई के इस्तेमाल से शासकीय कामकाज में आएगी तेजी : कलेक्टर

    November 21, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    संस्कारधानी को सौगात : 7.36 करोड़ से शहर के 4 वार्डों में मिलेगा 24 घंटे पानी, अमृत मिशन 2.0 के तहत मिली मंजूरी

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    ‘समन्वय 2026-27’ में विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल से दिखाई नवाचार की प्रतिभा

    November 21, 2026

    भाजपाईयों ने किया देवी-देवताओं का अपमान : कुलबीर छाबड़ा

    November 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.