Close Menu
    What's Hot

    रेवाडीह शराब भट्ठी के पास पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश पर बढ़ा विवाद, शांति भंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान : जन चौपाल में कांग्रेस ने उठाई मताधिकार की रक्षा की आवाज

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » कमला कॉलेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
    छत्तीसगढ़

    कमला कॉलेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

    timesofcgBy timesofcgOctober 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में 10 अक्टूबर 2025 को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मनोविज्ञान विभाग के तत्वावधान में आयोजित इन कार्यक्रमों में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
    मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. बसंत कुमार सोनबेर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर स्नातकोत्तर की छात्राओं द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर केंद्रित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिसमें आज के दौर में बढ़ते तनाव, चिंता और अवसाद जैसे मानसिक समस्याओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
    कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओंकार लाल श्रीवास्तव के उद्बोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली और प्रतिस्पर्धा भरे माहौल में मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे तेजी से उभर रहे हैं। समय रहते यदि इन पर ध्यान न दिया गया, तो ये गंभीर मानसिक विकारों का रूप ले सकते हैं। उन्होंने जागरूकता और सतर्कता को ही इनसे बचाव का सर्वोत्तम उपाय बताया।
    छात्राओं द्वारा मानसिक स्वास्थ्य : चुनौतियां एवं रोकथाम विषय पर बनाए गए पोस्टरों की प्रदर्शनी भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। इसके साथ ही अतिथि व्याख्याता डॉ. मोना माखीजा के मार्गदर्शन में ओपन माइक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को मंच पर आकर अपने विचार, अनुभव व मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी व्यक्तिगत बातें साझा करने का अवसर मिला। इस पहल से प्रेरित होकर लगभग 15 छात्राओं ने माइक पर अपनी बात रखी।
    कार्यक्रम में महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एचके गरचा, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रामकुमारी धुर्वा, प्राणीशास्त्र विभाग के आलोक कुमार जोशी तथा मनोविज्ञान विभाग के डॉ. ओमप्रकाश शर्मा एवं सुश्री शकाईना नाग की विशेष उपस्थिति रही। सभी ने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
    कार्यक्रम ने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए आत्म-अभिव्यक्ति का मंच प्रदान किया, जिसकी सराहना सभी ने की।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    सीखने की ललक और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ रहीं शिक्षिका चित्रा साहू

    November 5, 2026

    ऋषि राजपूत ने समस्त राज्य कर्मचारियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा 2 माह का पैरैंट्स केयर लिव, वृद्धजन सेवा अवकाश

    November 5, 2026

    एनएचएम कर्मचारियों की सात प्रमुख मांगों पर बनी सहमति, जल्द जारी होंगे आदेश

    November 3, 2026

    मैनपाट टाइटंस ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से हराकर जीती छत्तीसगढ़ हॉकी लीग

    November 2, 2026

    दीपावली से पहले 33 दिन की हड़ताल का वेतन देने की मांग, एनएचएम संघ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    November 1, 2026

    संस्कारधानी स्ट्राइकर्स और मैनपाट टाइटन्स के बीच छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का महामुकाबला

    November 1, 2026
    Top Posts

    रेवाडीह शराब भट्ठी के पास पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश पर बढ़ा विवाद, शांति भंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान : जन चौपाल में कांग्रेस ने उठाई मताधिकार की रक्षा की आवाज

    November 11, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पाती पाकर भावुक हुईं लखपति दीदी रुखमणी साहू

    November 11, 2026

    दीपावली पर राजनांदगांव पुलिस ने बाल आश्रय और वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, बच्चों व बुजुर्गों के साथ साझा किए पर्व के पल

    November 11, 2026

    पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, डोंगरगढ़ से दबोचा गया

    November 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.