Close Menu
    What's Hot

    कौशल रखने वाले युवाओं की बढ़ेगी मांग, आने वाला समय हुनरमंद लोगों का होगा : कमलेश प्रजापति

    November 23, 2026

    जनता युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में किया जोरदार प्रदर्शन, भ्रष्टाचार एवं जनहित के छह प्रमुख मुद्दों को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, शमसुल आलम बोले- सरकारी धन की बंदरबांट और जनता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी

    November 23, 2026

    ई-ऑफिस व एआई के इस्तेमाल से शासकीय कामकाज में आएगी तेजी : कलेक्टर

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » खैरी पांगरी में करंट की चपेट में आए मां-बाप और बेटा, तीन की दर्दनाक मौत
    छत्तीसगढ़

    खैरी पांगरी में करंट की चपेट में आए मां-बाप और बेटा, तीन की दर्दनाक मौत

    timesofcgBy timesofcgSeptember 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    मोहला। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला अंतर्गत पाटन खास थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी पांगरी में सोमवार देर शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक ही परिवार के तीन सदस्यों – पिता, पुत्र और माता की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है। मृतकों की पहचान सुरतराम बोगा (62 वर्ष), रूपलाल बोगा (27 वर्ष) और भागबती बाई (58 वर्ष) के रूप में हुई है।

    एक के बाद एक गई तीन जानें
    पाटन खास थाना प्रभारी गणेश यादव से मिली जानकारी के अनुसार, बोगा परिवार का खेत से करीब एक किलोमीटर दूर कोठार बाड़ी है। सोमवार शाम 6 से 7 बजे के बीच सुरतराम बोगा वहां किसी काम से गया था। इसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया और वहीं चिपक गया।

    कुछ देर बाद जब वह घर नहीं लौटा तो पुत्र रूपलाल उन्हें देखने खेत पहुंचा। पिता को छटपटाते देख वह बचाने दौड़ा लेकिन वह खुद भी बिजली प्रवाह में फंस गया।

    इसके बाद मां भागबती बाई दोनों को खोजते हुए वहां पहुँचीं। उन्होंने बेटे को पकड़ा, लेकिन करंट प्रवाहित होने के कारण वह भी चिपक गईं।
    तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

    गांव में पसरा मातम
    घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और पाटन खास थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर शवों को अंबागढ़ चौकी पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

    इस हृदयविदारक घटना से गांव में शोक की लहर है। परिजनों और ग्रामीणों का रो-रो कर बुरा हाल है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की एक साथ मृत्यु ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

    चिंता का विषय बनी लापरवाही
    ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि खेत के आसपास बिजली लाइन की खामी के कारण यह हादसा हुआ है। घटना के बाद बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

    प्रशासन से मांग की जा रही है कि घटना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026

    ईस्टजोन अंतर विश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कमला कॉलेज की पांच छात्राओं का चयन

    November 20, 2026

    दुर्गम वनांचल के ग्राम सुडियाल तक पहुंचेगी बिजली, 44.40 लाख से हो रहा लाइन विस्तार

    November 19, 2026

    शिक्षिका चन्द्रिका टोडर को मिला नवदीप गुरु गौरव सम्मान

    November 17, 2026
    Top Posts

    कौशल रखने वाले युवाओं की बढ़ेगी मांग, आने वाला समय हुनरमंद लोगों का होगा : कमलेश प्रजापति

    November 23, 2026

    जनता युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में किया जोरदार प्रदर्शन, भ्रष्टाचार एवं जनहित के छह प्रमुख मुद्दों को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, शमसुल आलम बोले- सरकारी धन की बंदरबांट और जनता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी

    November 23, 2026

    ई-ऑफिस व एआई के इस्तेमाल से शासकीय कामकाज में आएगी तेजी : कलेक्टर

    November 21, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    संस्कारधानी को सौगात : 7.36 करोड़ से शहर के 4 वार्डों में मिलेगा 24 घंटे पानी, अमृत मिशन 2.0 के तहत मिली मंजूरी

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.