Close Menu
    What's Hot

    ग्राम ढाबा में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत विशेष जागरूकता शिविर आयोजित

    November 6, 2026

    अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई : 7 महीनों में 521 प्रकरण दर्ज, 516 आरोपी गिरफ्तार और 4 वाहन जब्त

    November 6, 2026

    बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ : राजनांदगांव में जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न, कुप्रथा के खिलाफ सामूहिक भागीदारी पर जोर

    November 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » ग्राम ढाबा में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत विशेष जागरूकता शिविर आयोजित
    राजनांदगांव

    ग्राम ढाबा में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत विशेष जागरूकता शिविर आयोजित

    news_syncBy news_syncNovember 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक शाखा तुमड़ीबोड़ (क्षेत्रीय कार्यालय राजनांदगांव) द्वारा डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम ढाबा स्थित पंचायत परिसर में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता एवं जनभागीदारी शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की पहुंच को बढ़ाना रहा।

    आरबीआई के डीजीएम रहे मुख्य अतिथि

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रायपुर के डीजीएम श्री प्रदीप गोंधुले उपस्थित थे। शिविर में 100 से अधिक ग्रामीणों एवं हितग्राहियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान अतिथियों और बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने और सुरक्षित लेनदेन के तौर-तरीकों की विस्तार से जानकारी दी।

    इन प्रमुख योजनाओं व विषयों पर किया गया जागरूक

    शिविर के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय और बैंकिंग योजनाओं से अवगत कराया गया, जिनमें प्रमुख हैं:

    सामाजिक सुरक्षा योजनाएं: प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना।

    केवाईसी और नामांकन: रे-केवाईसी (Re-KYC), सीकेवाईसी (CKYCY) तथा बैंक खातों में नॉमिनेशन (नामांकन) की आवश्यकता और इसके महत्व पर जोर दिया गया।

    साइबर सुरक्षा: मनी म्यूल और डिजिटल फ्रॉड से बचाव के लिए साइबर वित्तीय जागरूकता संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए।

    सुरक्षित डिजिटल लेनदेन की अपील

    अधिकारियों ने ग्रामीणों से बैंकिंग सेवाओं से अधिक से अधिक जुड़ने, अपने बैंक खातों की केवाईसी अपडेट रखने और सुरक्षित डिजिटल लेनदेन अपनाने का आह्वान किया।

    ये रहे उपस्थित

    आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय राजनांदगांव के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री आशीष सिंह, एफआई मैनेजर श्री अरविंद द्विवेदी एवं श्री अनिल रजक, तुमड़ीबोड़ शाखा प्रबंधक श्री अमित कुमार, अधिकारी श्री मयंक कुमार, ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, अन्य जनप्रतिनिधि तथा बैंककर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई : 7 महीनों में 521 प्रकरण दर्ज, 516 आरोपी गिरफ्तार और 4 वाहन जब्त

    November 6, 2026

    बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ : राजनांदगांव में जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न, कुप्रथा के खिलाफ सामूहिक भागीदारी पर जोर

    November 6, 2026

    आबकारी विभाग की कार्रवाई : डोंगरगढ़ में 405 बल्क लीटर अवैध शराब के साथ स्कॉर्पियो जब्त, फरार आरोपी गिरफ्तार

    November 6, 2026

    स्टेशनपारा रेलवे अंडरब्रिज निर्माण के चलते ओवरब्रिज से भारी वाहनों की आवाजाही बंद, केवल दुपहिया को छूट

    November 6, 2026

    जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : कुष्ठ रोगियों के नाम पर आवंटित 22.90 एकड़ शासकीय भूमि की लीज निरस्त

    November 6, 2026

    अंतरमहाविद्यालयीन तीरंदाजी प्रतियोगिता में चयनित हुए खिलाड़ी

    November 6, 2026
    Top Posts

    ग्राम ढाबा में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत विशेष जागरूकता शिविर आयोजित

    November 6, 2026

    अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई : 7 महीनों में 521 प्रकरण दर्ज, 516 आरोपी गिरफ्तार और 4 वाहन जब्त

    November 6, 2026

    बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ : राजनांदगांव में जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न, कुप्रथा के खिलाफ सामूहिक भागीदारी पर जोर

    November 6, 2026

    आबकारी विभाग की कार्रवाई : डोंगरगढ़ में 405 बल्क लीटर अवैध शराब के साथ स्कॉर्पियो जब्त, फरार आरोपी गिरफ्तार

    November 6, 2026

    स्टेशनपारा रेलवे अंडरब्रिज निर्माण के चलते ओवरब्रिज से भारी वाहनों की आवाजाही बंद, केवल दुपहिया को छूट

    November 6, 2026

    जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : कुष्ठ रोगियों के नाम पर आवंटित 22.90 एकड़ शासकीय भूमि की लीज निरस्त

    November 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.