Close Menu
    What's Hot

    जनता युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में किया जोरदार प्रदर्शन, भ्रष्टाचार एवं जनहित के छह प्रमुख मुद्दों को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, शमसुल आलम बोले- सरकारी धन की बंदरबांट और जनता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी

    November 23, 2026

    ई-ऑफिस व एआई के इस्तेमाल से शासकीय कामकाज में आएगी तेजी : कलेक्टर

    November 21, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » जहरीले टमाटर खाकर 12 मवेशियों की मौत, 15 बीमार, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
    छत्तीसगढ़

    जहरीले टमाटर खाकर 12 मवेशियों की मौत, 15 बीमार, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

    timesofcgBy timesofcgSeptember 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    अंबागढ़ चौकी। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम बिटाल में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। खेत के बाहर फेंके गए जहरीले टमाटर खाकर 12 मवेशियों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा मवेशी गंभीर रूप से बीमार हैं। घटना के बाद से गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने फार्महाउस संचालक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    जानकारी के मुताबिक, ग्राम बिटाल स्थित एक निजी फार्महाउस में टमाटर की खेती की जा रही थी। फार्महाउस संचालक ने खेत में खराब और सड़े हुए टमाटर तुड़वाकर खेत की बाड़ के बाहर फेंकवा दिए थे। सोमवार को गांव के मवेशी चराई के दौरान वहीं पहुंच गए और उन टमाटरों को खा लिया। कुछ ही घंटों में मवेशियों की तबीयत बिगड़ने लगी और अगले 24 घंटे में 12 मवेशियों की मौत हो गई।
    घटना की जानकारी मिलते ही पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बीमार मवेशियों का इलाज शुरू किया। अब भी 15 से ज्यादा मवेशी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। विभाग ने मवेशियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
    गांव में घटना के बाद भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि फार्महाउस संचालक की लापरवाही के चलते निर्दोष मवेशियों की जान गई है। लोगों ने अंबागढ़ चौकी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
    ग्रामीणों का कहना है कि खेत में रासायनिक दवाओं का अत्यधिक प्रयोग किया गया होगा, तभी टमाटर इतने जहरीले हो सकते हैं। सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या ऐसे फार्महाउसों की मॉनिटरिंग प्रशासन करता है या नहीं?

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026

    ईस्टजोन अंतर विश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कमला कॉलेज की पांच छात्राओं का चयन

    November 20, 2026

    दुर्गम वनांचल के ग्राम सुडियाल तक पहुंचेगी बिजली, 44.40 लाख से हो रहा लाइन विस्तार

    November 19, 2026

    शिक्षिका चन्द्रिका टोडर को मिला नवदीप गुरु गौरव सम्मान

    November 17, 2026
    Top Posts

    जनता युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में किया जोरदार प्रदर्शन, भ्रष्टाचार एवं जनहित के छह प्रमुख मुद्दों को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, शमसुल आलम बोले- सरकारी धन की बंदरबांट और जनता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी

    November 23, 2026

    ई-ऑफिस व एआई के इस्तेमाल से शासकीय कामकाज में आएगी तेजी : कलेक्टर

    November 21, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    संस्कारधानी को सौगात : 7.36 करोड़ से शहर के 4 वार्डों में मिलेगा 24 घंटे पानी, अमृत मिशन 2.0 के तहत मिली मंजूरी

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    ‘समन्वय 2026-27’ में विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल से दिखाई नवाचार की प्रतिभा

    November 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.