Close Menu
    What's Hot

    ई-ऑफिस व एआई के इस्तेमाल से शासकीय कामकाज में आएगी तेजी : कलेक्टर

    November 21, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    संस्कारधानी को सौगात : 7.36 करोड़ से शहर के 4 वार्डों में मिलेगा 24 घंटे पानी, अमृत मिशन 2.0 के तहत मिली मंजूरी

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » डोंगरगढ़ नवरात्रि मेले में हुड़दंग करने वाले 6 युवक पकड़े गए
    छत्तीसगढ़

    डोंगरगढ़ नवरात्रि मेले में हुड़दंग करने वाले 6 युवक पकड़े गए

    timesofcgBy timesofcgSeptember 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    डोंगरगढ़। क्वांर नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में हुड़दंग मचाने वाले छह युवकों पर डोंगरगढ़ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया गया।
    मेले में बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों की आमद को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने 1000 से ज्यादा जवानों की तैनाती की है। पूरे मेला परिसर पर ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।
    पुलिस के मुताबिक, 27 सितंबर की रात मेला ग्राउंड में कुछ युवक अलग-अलग स्थानों पर वाद-विवाद कर रहे थे और दर्शनार्थियों, दुकानदारों को परेशान कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन बदमाश नहीं माने।
    इसके बाद थाना डोंगरगढ़ प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह के नेतृत्व में पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 170, 126, 135 (3) के तहत छह युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें ैक्ड न्यायालय में प्रस्तुत किया।
    प्रतिबंधित किए गए युवकों में अभिषेक कुमार उर्फ बिहरवा साव पिता अरविंद साव, उम्र-19 वर्ष, निवासी-न्यू कृष्णा नगर, धनवर्ती स्कूल के पास, सुपेला, भिलाई, जिला-दुर्ग, संतोष यादव पिता विसाली यादव, उम्र-28 वर्ष, निवासी-शिवाजी नगर, मौहाबाजार डबरपारा, रायपुर, थाना-आमानाका, अविनाश टांडी पिता नेपाल टांडी, उम्र-32 वर्ष, निवासी-रायपुर नाका, मस्जिद के पास, मकान नंबर 564, वार्ड नंबर 47, पद्मनाभपुर, दुर्ग, रोहित कुमार पिता प्रदीप काटसलपेय, उम्र-28 वर्ष, निवासी-रायपुर नाका, मस्जिद के पास, वार्ड नंबर 47, पद्मनाभपुर, दुर्ग, जुबैद मिर्जा पिता गुलजार मिर्जा, उम्र 20 वर्ष, निवासी-कन्हैयापुरी, कसारीडीह, दुर्ग, देवेन्द्र सोरी पिता सुरजित सोरी, उम्र-20 वर्ष, निवासी-लखोली, जिला-राजनांदगांव शामिल है।
    डोंगरगढ़ में 22 सितंबर से शुरू हुए मंर नवरात्रि पर्व पर रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026

    ईस्टजोन अंतर विश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कमला कॉलेज की पांच छात्राओं का चयन

    November 20, 2026

    दुर्गम वनांचल के ग्राम सुडियाल तक पहुंचेगी बिजली, 44.40 लाख से हो रहा लाइन विस्तार

    November 19, 2026

    शिक्षिका चन्द्रिका टोडर को मिला नवदीप गुरु गौरव सम्मान

    November 17, 2026
    Top Posts

    ई-ऑफिस व एआई के इस्तेमाल से शासकीय कामकाज में आएगी तेजी : कलेक्टर

    November 21, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    संस्कारधानी को सौगात : 7.36 करोड़ से शहर के 4 वार्डों में मिलेगा 24 घंटे पानी, अमृत मिशन 2.0 के तहत मिली मंजूरी

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    ‘समन्वय 2026-27’ में विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल से दिखाई नवाचार की प्रतिभा

    November 21, 2026

    भाजपाईयों ने किया देवी-देवताओं का अपमान : कुलबीर छाबड़ा

    November 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.