Close Menu
    What's Hot

    वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत स्टेशनपारा में जनचौपाल, 10 मंडलों की श्रृंखला पूरी

    November 14, 2026

    रावत और ठेठवार जाति के नाम में संशोधन की मांग, सांसद संतोष पांडेय को सौंपा ज्ञापन

    November 14, 2026

    कोलिहा स्कूल में सजा आनंद बाल मेला, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ नाटक ने मोहा मन

    November 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » प्रपत्र 6 नए नाम या कटे नाम के लिए स्पष्ट करें आयोग : कुसुम दुबे
    राजनांदगांव

    प्रपत्र 6 नए नाम या कटे नाम के लिए स्पष्ट करें आयोग : कुसुम दुबे

    news_syncBy news_syncNovember 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री एवं प्रदेश महिला कांग्रेस के सचिव अधिवक्ता कुसुम दुबे ने एसएसआर के प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशन के बाद निर्वाचन आयोग की कागजी कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए आयोग से मांग की है कि एसआईआर दौरान जिन मतदाताओं के नाम विलोपित हुए उन मतदाताओं के नाम एसएसआर के दौरान 31 अक्टूबर तक किस प्रपत्र से जोड़ा गया या जोड़ा जाना है, क्योंकि प्रपत्र 6 के माध्यम से मात्र नए मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में पहली बार शामिल होना है उनके लिए है, वहीं प्रपत्र 6 के घोषणा पत्र की कंडिका 3 में आवेदक के द्वारा यह घोषणा की जा रही है कि निर्वाचक नामावली में पहली बार नाम जोड़े जाने के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जा रहा है, इसके पूर्व किसी भी विधानसभा या लोकसभा के निर्वाचन  नामावली (वोटर लिस्ट) में उनका नाम सम्मिलित नहीं किया गया है। पश्चात कंडिका 5 में यह घोषणा है कि यदि उपरोक्त आवेदन में दी गई जानकारी मिथ्या असत्य पाए जाने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 (43) की धारा 31 के तहत 1 साल कारावास और जुर्माना दोनों का प्रावधान है, ऐसे में एसआईआर में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर आयोग कार्यवाही करने में ना कर नाम कटे मतदाताओं से प्रपत्र 6 भरवा रही है, ऐसी दशा में आयोग को प्रपत्र 6 के घोषणा पत्र की कंडिका 3 और 5 जो आपराधिक कार्यवाही से संबंधित है, को समाप्त करने का आदेश जारी किया जाना चाहिए।
    अधिवक्ता कुसुम दुबे मुखरित शब्दों में कही कि इंडिया गठबंधन और राहुल गांधी के अगुवाई में लोकतंत्र बचाओ,-वोट बचाओ, देश बचाओ का जो जनअभियान चल रहा है, उससे विचलित निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार डरी सहमी है और उसी के चलते अपनी नाकाम कारगुजारियों को छिपाने के लिए आम जनता वंचित मतदाताओं के साथ इस प्रकार साजिश पूर्ण कृत्य कर रही है, जो लोकतंत्र और कानून तंत्र के विपरीत होने के साथ साथ सत्ता और शीर्ष संवैधानिक पद का दुरुपयोग ही है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत स्टेशनपारा में जनचौपाल, 10 मंडलों की श्रृंखला पूरी

    November 14, 2026

    रावत और ठेठवार जाति के नाम में संशोधन की मांग, सांसद संतोष पांडेय को सौंपा ज्ञापन

    November 14, 2026

    जिले में आज से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, पहले दिन 805 किसान बेचेंगे 32,475 क्विंटल धान

    November 14, 2026

    डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडेय और महापौर मधुसूदन यादव ने दी छठ पर्व की बधाई

    November 14, 2026

    मोहारा मेला की तैयारियां तेज : मूलभूत सुविधाएं जुटाने में लगा निगम का अमला, दो शाम सजेगी लोकसंस्कृति की महफिल

    November 14, 2026

    नए बस स्टैंड में सफाई और यातायात में बाधक बन रहे लंबे समय से खड़े कंडम वाहन, आयुक्त ने आरटीओ को लिखा पत्र

    November 14, 2026
    Top Posts

    वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत स्टेशनपारा में जनचौपाल, 10 मंडलों की श्रृंखला पूरी

    November 14, 2026

    रावत और ठेठवार जाति के नाम में संशोधन की मांग, सांसद संतोष पांडेय को सौंपा ज्ञापन

    November 14, 2026

    कोलिहा स्कूल में सजा आनंद बाल मेला, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ नाटक ने मोहा मन

    November 14, 2026

    जिले में आज से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, पहले दिन 805 किसान बेचेंगे 32,475 क्विंटल धान

    November 14, 2026

    डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडेय और महापौर मधुसूदन यादव ने दी छठ पर्व की बधाई

    November 14, 2026

    मोहारा मेला की तैयारियां तेज : मूलभूत सुविधाएं जुटाने में लगा निगम का अमला, दो शाम सजेगी लोकसंस्कृति की महफिल

    November 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.