Close Menu
    What's Hot

    कलेक्टर ने पाटेकोहरा बैरियर का किया औचक निरीक्षण, दो वाहनों से 1082 कट्टा धान जब्त

    November 17, 2026

    डोंगरगढ़ में नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 17, 2026

    वाहनों के पार्ट्स और कलपुर्जों से भरा अवैध ट्रक जब्त, चालक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » मतदाता सूची में गड़बड़ी लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा : कुलबीर छाबड़ा
    राजनांदगांव

    मतदाता सूची में गड़बड़ी लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा : कुलबीर छाबड़ा

    news_syncBy news_syncNovember 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। लोकतंत्र की मजबूती और मताधिकार की रक्षा को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान के तहत शहर में भी जनजागरण अभियान तेज कर दिया गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी द्वारा लगातार देश में लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा का मुद्दा उठाया जा रहा है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में शहर के विभिन्न मंडलों में जनचौपाल आयोजित कर आम जनता को जागरूक किया जा रहा है।

    इसी क्रम में शुक्रवार, 13 नवंबर को लखोली मंडल अध्यक्ष गोपी रजक के नेतृत्व में कन्हारपुरी में जनचौपाल का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों के बीच पहुंचकर मतदाता सूची से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं तथा लोगों को अपने मताधिकार के प्रति सजग और जागरूक रहने की अपील की।

    जनचौपाल को संबोधित करते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि लोकतंत्र में वोट केवल सरकार चुनने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह देश के प्रत्येक नागरिक की सबसे बड़ी ताकत और संविधान द्वारा प्रदत्त महत्वपूर्ण अधिकार है। एक-एक वोट की अपनी अहमियत है और इसी के आधार पर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था संचालित होती है। ऐसे में मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, पात्र मतदाताओं के नाम काटना अथवा संदिग्ध तरीके से नाम जोड़ना लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। मतदाता सूची की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है।

    श्री छाबड़ा ने मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफा की मांग करते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार मोदी और शाह के इशारे पर काम कर रहे हैं। भाजपा ने फर्जी तरीके से वोट हासिल कर सरकार बनाई है। चुनाव आयोग भाजपा की बी टीम के रूप में कार्य कर रहा है, जिससे देश की जनता के विश्वास और लोकतांत्रिक व्यवस्था की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं, तब लोकतंत्र में आम नागरिक का विश्वास कमजोर होता है। राहुल गांधी लगातार इस महत्वपूर्ण मुद्दे को देश की जनता के सामने उठा रहे हैं और कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है।

    श्री छाबड़ा ने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटना या गलत तरीके से विलोपित होना उसके संवैधानिक अधिकारों का हनन है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपनी मतदाता सूची की जांच स्वयं करनी चाहिए। विशेष रूप से बूथ अध्यक्षों एवं बीएलओ को इस दिशा में जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने बूथों की मतदाता सूची का बारीकी से अवलोकन करें तथा मतदाताओं के नाम, पते और अन्य विवरणों का मिलान करें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि, नाम में बदलाव अथवा संदिग्ध प्रविष्टि दिखाई देती है, तो तत्काल संबंधित निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आपत्ति दर्ज कराएं एवं कांग्रेस संगठन को जानकारी देकर सहयोग लें।

     

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    कलेक्टर ने पाटेकोहरा बैरियर का किया औचक निरीक्षण, दो वाहनों से 1082 कट्टा धान जब्त

    November 17, 2026

    डोंगरगढ़ में नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 17, 2026

    वाहनों के पार्ट्स और कलपुर्जों से भरा अवैध ट्रक जब्त, चालक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 17, 2026

    राजनांदगांव में भव्य जनजातीय गौरव दिवस : मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी एमआरआई मशीन, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की कई घोषणाएं

    November 17, 2026

    दिग्विजय क्लब पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, वित्तीय लेन-देन पर लगी रोक, तहसीलदार बने प्रशासक

    November 17, 2026

    संविधान रक्षा मार्च में जुटेगी कांग्रेस, वोट रक्षक अभियान को लेकर भी बनी रणनीति

    November 17, 2026
    Top Posts

    कलेक्टर ने पाटेकोहरा बैरियर का किया औचक निरीक्षण, दो वाहनों से 1082 कट्टा धान जब्त

    November 17, 2026

    डोंगरगढ़ में नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 17, 2026

    वाहनों के पार्ट्स और कलपुर्जों से भरा अवैध ट्रक जब्त, चालक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 17, 2026

    राजनांदगांव में भव्य जनजातीय गौरव दिवस : मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी एमआरआई मशीन, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की कई घोषणाएं

    November 17, 2026

    दिग्विजय क्लब पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, वित्तीय लेन-देन पर लगी रोक, तहसीलदार बने प्रशासक

    November 17, 2026

    संविधान रक्षा मार्च में जुटेगी कांग्रेस, वोट रक्षक अभियान को लेकर भी बनी रणनीति

    November 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.