Close Menu
    What's Hot

    दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 6 नाबालिग महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार

    November 18, 2026

    आजाद चौक मुख्य गौशाला में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

    November 18, 2026

    अवैध मुरूम उत्खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और हाईवा वाहन जब्त

    November 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » स्वस्थ नारी से बनेगा सशक्त भारत : नर्सिंग कॉलेज राजनांदगांव में जागरूकता कार्यक्रम
    छत्तीसगढ़

    स्वस्थ नारी से बनेगा सशक्त भारत : नर्सिंग कॉलेज राजनांदगांव में जागरूकता कार्यक्रम

    timesofcgBy timesofcgSeptember 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय द्वारा “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के तहत मंगलवार को नर्सिंग कॉलेज, राजनांदगांव में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. अतुल मनोहरराव देशकर (अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, पेंड्री) और विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रकाश खुंटे (सहायक प्राध्यापक, मेडिसिन विभाग) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन 30 सितंबर को दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक किया गया।

    कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इस मौके पर नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती ममता नायक ने कहा, जब महिलाएं शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होती हैं, तभी एक मजबूत परिवार और समाज की कल्पना की जा सकती है।

    डॉ. प्रकाश खुंटे ने बुनियादी जीवन समर्थन (बीएलएस) विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि दिल की धड़कन या सांस रुकने पर सीआरपी (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) से व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।

    उन्होंने बताया कि सीआरपी की प्रक्रिया में दोनों हाथों की हथेली से छाती पर 30 बार प्रेशर देने के बाद, 2 बार मुँह से साँस दी जाती है। इसे जानना हर व्यक्ति के लिए जरूरी है।

    कार्यक्रम में डॉ. सौम्या चेलक (MBBS, इंटर्न) ने मैनिकिन पर सीआरपी का लाइव प्रदर्शन कर महिलाओं को यह तकनीक सिखाई।

    डॉ. अतुल देशकर ने कहा कि गहरी नींद और संतुलित आहार न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करते हैं। योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और मानसिक शांति मिलती है।

    उन्होंने बताया कि कॉलेज में योगनिद्रा सेंटर की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर की गई है, जहां नर्सिंग सिस्टरों की मदद से इसका संचालन किया जा रहा है।

    यह आयोजन राष्ट्रीय पोषण माह और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत किया गया। डॉ. लक्की नेताम और डॉ. सौम्या चेलक इस कार्यक्रम के सह-संयोजक रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    शिक्षिका चन्द्रिका टोडर को मिला नवदीप गुरु गौरव सम्मान

    November 17, 2026

    कोलिहा स्कूल में सजा आनंद बाल मेला, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ नाटक ने मोहा मन

    November 14, 2026

    लाभ पाचम पर भगतों ने अन्नकूट का लिया लाभ

    November 14, 2026

    सीखने की ललक और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ रहीं शिक्षिका चित्रा साहू

    November 5, 2026

    ऋषि राजपूत ने समस्त राज्य कर्मचारियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा 2 माह का पैरैंट्स केयर लिव, वृद्धजन सेवा अवकाश

    November 5, 2026

    एनएचएम कर्मचारियों की सात प्रमुख मांगों पर बनी सहमति, जल्द जारी होंगे आदेश

    November 3, 2026
    Top Posts

    दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 6 नाबालिग महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार

    November 18, 2026

    आजाद चौक मुख्य गौशाला में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

    November 18, 2026

    अवैध मुरूम उत्खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और हाईवा वाहन जब्त

    November 18, 2026

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुचाटोला को मिली 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस की सौगात, महापौर ने दिखाई हरी झंडी

    November 18, 2026

    चार दिन में 15,442 मीट्रिक टन धान खरीदा, अवैध धान के 18 प्रकरणों में 3915 कट्टा जब्त

    November 18, 2026

    समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से अन्नदाताओं में खुशी की लहर, रेंगाकठेरा के किसान भेनलाल साहू ने बेचे 50 क्विंटल धान

    November 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.