Close Menu
    What's Hot

    चिखली पुलिस ने जुआ खेलते सात लोगों को पकड़ा, 31 हजार रुपए जब्त

    November 25, 2026

    390 ग्राम गांजा और स्कूटी के साथ युवक गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी की तलाश

    November 25, 2026

    महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘नई चेतना 5.0’ अभियान का शुभारंभ

    November 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » आम जगह चाकू लहराने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, बसंतपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
    छत्तीसगढ़

    आम जगह चाकू लहराने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, बसंतपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    timesofcgBy timesofcgJanuary 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। थाना बसंतपुर क्षेत्र में आम जनता को भयभीत करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपियों के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

    पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में थाना बसंतपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

    थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में 12 जनवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि उत्तम पारेख मोहारा ओवरब्रिज के नीचे तथा अजय ढीमर उर्फ जुग्गा मोहारा बायपास लखोली रोड पर हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ लिया।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तम पारेख (26) निवासी संजय नगर लखोली, थाना सिटी कोतवाली तथा अजय ढीमर उर्फ जुग्गा (28) निवासी लखोली, थाना सिटी कोतवाली के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू जब्त किया है। अजय ढीमर के खिलाफ थाना अर्जुन्दा, जिला बालोद में आबकारी एक्ट का एक प्रकरण पहले से दर्ज होना भी सामने आया है।

    पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 23/26 एवं 24/26, धारा 25 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी की। इसके बाद दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट मिलने पर उन्हें जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया।

    इस कार्रवाई में निरीक्षक एमन साहू, सहायक उप निरीक्षक गोवर्धन देशमुख, महिला प्रधान आरक्षक मेनका साहू, आरक्षक अतहर अली, रूपेंद्र वर्मा, आशीष मानिकपुरी एवं जामिन्द्र वर्मा की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि असामाजिक तत्वों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी सतत जारी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    खैरागढ़ के संरक्षण में छुईखदान में 20.88 लाख की खरीदी पर सवाल, जिला पंचायत सीईओ पर भी गंभीर आरोप

    November 25, 2026

    छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की खैरागढ़ इकाई गठित, पुरुष और महिला पदाधिकारियों ने ली शपथ

    November 23, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026

    ईस्टजोन अंतर विश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कमला कॉलेज की पांच छात्राओं का चयन

    November 20, 2026
    Top Posts

    चिखली पुलिस ने जुआ खेलते सात लोगों को पकड़ा, 31 हजार रुपए जब्त

    November 25, 2026

    390 ग्राम गांजा और स्कूटी के साथ युवक गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी की तलाश

    November 25, 2026

    महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘नई चेतना 5.0’ अभियान का शुभारंभ

    November 25, 2026

    समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसान भागवत साहू को मिल रहा मेहनत का उचित प्रतिफल

    November 25, 2026

    धान खरीदी केंद्रों में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर, अवैध धान पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

    November 25, 2026

    मवेशी धरपकड़ अभियान : दो दिन में 13 मवेशी पकड़कर भेजे गए रेवाडीह कांजी हाउस

    November 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.