Close Menu
    What's Hot

    निगम और पुलिस की संयुक्त दबिश : आजाद चौक से अवैध बंद ठेला हटाया, पुराना बस स्टैंड पर बिरयानी सेंटर से 3 घरेलू सिलिंडर जब्त

    October 26, 2026

    जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

    October 26, 2026

    कलेक्टोरेट में अधिकारी-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

    October 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » एन.एस.एस. शिविर में साइबर सुरक्षा का पाठ, 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को राजनांदगांव पुलिस ने दिए ठगी से बचने के टिप्स
    राजनांदगांव

    एन.एस.एस. शिविर में साइबर सुरक्षा का पाठ, 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को राजनांदगांव पुलिस ने दिए ठगी से बचने के टिप्स

    news_syncBy news_syncOctober 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के खतरों से नई पीढ़ी को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में मिनीमाता शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक राजनांदगांव द्वारा आरगांव में आयोजित सात दिवसीय विशेष एन.एस.एस. (राष्ट्रीय सेवा योजना) शिविर के दौरान राजनांदगांव पुलिस ने विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। शिविर में मौजूद 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के गुर सिखाए गए।

    आरगांव में आयोजित इस शिविर में साइबर सेल के आरक्षक हेमंत साहू और आरक्षक ओमराज साहू ने पॉलीटेक्निक और शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल आरगांव के विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों और उनसे बचाव के पुख्ता उपायों की विस्तृत जानकारी दी।

    अज्ञात लिंक और .APK फाइलों से रहें दूर
    कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी के नए तौर-तरीकों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कैसे साइबर ठग आकर्षक ऑफर्स, फर्जी .APK फाइल, फिशिंग लिंक, ओटीपी शेयरिंग और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। विद्यार्थियों को हिदायत दी गई कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, संदिग्ध .APK फाइल डाउनलोड न करें और अपनी बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ भी साझा न करें।

    साथ ही फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (पूर्व में ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का उपयोग पूरी सावधानी के साथ करने तथा अनजान नंबरों या अज्ञात आईडी से आने वाले संदेशों पर भरोसा न करने की अपील की गई।

    ठगी होने पर तुरंत डायल करें 1930
    साइबर हेल्पलाइन की जानकारी:

    पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया कि यदि कोई साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते त्वरित कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा आधिकारिक साइबर क्राइम पोर्टल पर भी रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है।

    “साइबर सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी” के संदेश के साथ विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि वे न केवल खुद सतर्क रहें, बल्कि अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी साइबर धोखाधड़ी के प्रति जागरूक करें।

    ये रहे मौजूद
    कार्यक्रम के दौरान 7 दिवसीय विशेष शिविर की जिला संगठक एवं कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मोनिका दास, एनएसएस की सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती हेमलता लहरे, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल आरगांव के प्राचार्य अजय देवांगन, शिक्षक संतोष भट्टाचार्य एवं देवेंद्र चुरेंद्र सहित साइबर सेल के आरक्षक हेमंत साहू, आरक्षक ओमराज साहू और दोनों संस्थानों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    निगम और पुलिस की संयुक्त दबिश : आजाद चौक से अवैध बंद ठेला हटाया, पुराना बस स्टैंड पर बिरयानी सेंटर से 3 घरेलू सिलिंडर जब्त

    October 26, 2026

    जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

    October 26, 2026

    कलेक्टोरेट में अधिकारी-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

    October 26, 2026

    यात्री बसों की सघन जांच में 26 वाहनों की पड़ताल, 9500 रुपए शमन शुल्क वसूला

    October 26, 2026

    26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता : रोमांचक मुकाबलों के साथ आगाज, वॉलीबॉल और क्रिकेट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    October 26, 2026

    एक नवंबर की महारैली में जुटेगी कांग्रेस, मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा : राजेश ठाकुर

    October 26, 2026
    Top Posts

    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.