Close Menu
    What's Hot

    संस्कार सिटी कॉलेज में गरबा-डांडिया की धूम, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

    October 16, 2026

    ओबीसी महासभा ने जातिगत जनगणना की मांग को लेकर निकाली रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    October 16, 2026

    कमला कॉलेज में 250 से अधिक छात्राओं ने किया योग, सीखे आत्मरक्षा के गुर

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » ओबीसी महासभा ने जातिगत जनगणना की मांग को लेकर निकाली रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
    राजनांदगांव

    ओबीसी महासभा ने जातिगत जनगणना की मांग को लेकर निकाली रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    news_syncBy news_syncOctober 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। ओबीसी की जातिगत जनगणना किए जाने और जनगणना प्रपत्र में इसके लिए एक पृथक से कॉलम जोड़े जाने की पुरजोर मांग को लेकर महासभा की प्रदेश व राष्ट्रीय इकाई के आह्वान पर देशव्यापी आंदोलन चलाया गया। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के तमाम जिलों की तरह राजनांदगांव में भी ओबीसी महासभा के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिला मुख्यालय में ऊर्जावान और कर्मठ नेताओं के नेतृत्व में एक विशाल रैली निकाली गई, जो जी.ई. रोड से होते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंची। यहां अपर कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

    ओबीसी एकता, आरक्षण और जनगणना प्रपत्र में अलग से कॉलम जोड़ने की मांग को लेकर निकाले गए इस जुलूस में सामाजिक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का जोश देखते ही बनता था। हाथों में तख्तियां और नारों की गूंज के साथ रैली ने जिला कार्यालय पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

    कार्यक्रम का नेतृत्व ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राधेश्याम साहू जी, उपाध्यक्ष श्री एच के साहू जी राजनांदगांव के द्वारा किया गया। इस राष्ट्रव्यापी ज्ञापन कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों और महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

    इस अवसर पर प्रमुख रूप से साहू समाज के जिला अध्यक्ष नोबल साहू, नगर साहू समाज अध्यक्ष राजेश साहू, देवांगन समाज से ललित नारायण, यादव समाज से शोभा राम यादव, और सिन्हा समाज से भूवन सिन्हा उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कांति मौर्य, उपाध्यक्ष मीरा साहू, जिला महासचिव निशा श्रीवास, उपाध्यक्ष संजय छत्तीसगढ़िया सहित वरिष्ठ सामाजिक संरक्षक नोहर दास साहू और ईश्वर साहू ने सक्रिय भूमिका निभाई। बड़ी संख्या में पहुंचे सामाजिक बंधुओं और साथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

    कार्यक्रम के सफल समापन पर ओबीसी महासभा जिला राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष नरेश गंजीर (अधिवक्ता) ने प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी ओबीसी साथियों और विभिन्न समाजों के प्रमुखों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    संस्कार सिटी कॉलेज में गरबा-डांडिया की धूम, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

    October 16, 2026

    कमला कॉलेज में 250 से अधिक छात्राओं ने किया योग, सीखे आत्मरक्षा के गुर

    October 16, 2026

    समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदीप शर्मा सम्मानित

    October 15, 2026

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, 151 कलशों के साथ निकाली शोभायात्रा

    October 15, 2026

    गौरी नगर में गोवंश का कटा सिर मिलने से आक्रोश, एसपी को सौंपा ज्ञापन

    October 15, 2026

    आदतन मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, कब्जे से दो दोपहिया वाहन जब्त

    October 14, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.