Close Menu
    What's Hot

    महापौर व कलेक्टर ने निर्माणाधीन स्टेशनपारा रेलवे अंडरब्रिज का किया निरीक्षण

    November 26, 2026

    सुरक्षित मातृत्व व शिशु जीवन रक्षा के लिए स्वास्थ्य अमला रहे सजग : कलेक्टर

    November 26, 2026

    नगर निगम में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » कलेक्टर ने शासकीय एवं निजी संस्थाओं में आंतरिक शिकायत समिति गठन के निर्देश दिए
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर ने शासकीय एवं निजी संस्थाओं में आंतरिक शिकायत समिति गठन के निर्देश दिए

    timesofcgBy timesofcgJanuary 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडऩ निवारण अधिनियम 2013 के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी शासकीय एवं निजी संस्थाओं में आंतरिक शिकायत समिति के गठन और सी-बॉक्स पोर्टल में जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि यौन उत्पीडऩ निवारण अधिनियम 2013 के तहत यह अनिवार्य है कि सभी शासकीय एवं निजी संस्थाओं में जहां कर्मचारियों की संख्या 10 या उससे अधिक हो, वहां आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया जाए। इसके अलावा, इस समिति से संबंधित सभी जानकारी सी-बॉक्स पोर्टल में अपलोड करना भी अनिवार्य होगा।

    कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, श्रीमती गुरूप्रीत कौर ने बताया कि यदि कोई संस्थान इस कानून का पालन नहीं करता है, तो उसे 50 हजार रुपये का जुर्माना भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने ऑनलाइन शी-बॉक्स पोर्टल की सुविधा प्रदान की है, जिसमें हर संस्थान को अपनी आंतरिक शिकायत समिति का विवरण अपलोड करना होगा।

    इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, और नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

    कलेक्टर श्री यादव ने सभी शासकीय एवं निजी संस्थाओं को इस दिशा में त्वरित कार्यवाही करने की अपील की ताकि कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान मिल सके।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    एनएचएम कर्मचारियों की लंबित मांगों पर लगी मुहर, नई एचआर पॉलिसी और स्थानांतरण नीति को मंजूरी

    November 26, 2026

    खैरागढ़ के संरक्षण में छुईखदान में 20.88 लाख की खरीदी पर सवाल, जिला पंचायत सीईओ पर भी गंभीर आरोप

    November 25, 2026

    छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की खैरागढ़ इकाई गठित, पुरुष और महिला पदाधिकारियों ने ली शपथ

    November 23, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026
    Top Posts

    महापौर व कलेक्टर ने निर्माणाधीन स्टेशनपारा रेलवे अंडरब्रिज का किया निरीक्षण

    November 26, 2026

    सुरक्षित मातृत्व व शिशु जीवन रक्षा के लिए स्वास्थ्य अमला रहे सजग : कलेक्टर

    November 26, 2026

    नगर निगम में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ

    November 26, 2026

    हाट बाजार में महिला सामुदायिक शौचालय के पास से 6 ठेला-खोमचा हटाए गए

    November 26, 2026

    गांजा तस्करी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, 1.05 किलो गांजा और स्कूटी जब्त

    November 26, 2026

    धान मंडी गेट के पास शराब बेच रहा था आरोपी, 32 पौवा जब्त

    November 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.