Close Menu
    What's Hot

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    आईटीबीपी जवानों और पूर्व छात्रों के सहयोग से पीएम श्री नवोदय विद्यालय में रोपे गए 180 नारियल के पौधे

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » खेल प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ी अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा का करें प्रदर्शन : मधुसूदन यादव
    खेल

    खेल प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ी अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा का करें प्रदर्शन : मधुसूदन यादव

    timesofcgBy timesofcgSeptember 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित एवं जिला शिक्षा विभाग राजनांदगांव द्वारा आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ आज अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में किया गया। महापौर मधुसूदन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में 5 संभाग से आए खिलाड़ी शामिल हो रहे है। सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। चार दिनों की इस खेल प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ी अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। महापौर ने कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन के लिए सभी तैयारियों सुनिश्चित की गई है और प्रतिभागियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। समन्वय के साथ मिलकर सभी इस आयोजन को अविस्मरणीय बनाएंगे। उन्होंने कहा कि 25वीं राज्य स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता में हॉकी, योगा, गतका खेल का प्रदर्शन होगा। गतका खेल राजनांदगांव जिले के लिए नया है। गतका पंजाब का एक पारंपरिक सिक्ख मार्शल आर्ट है। जिसमें लाठी और ढाल से आत्मरक्षा की एक कला है। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2021 में गतका को राष्ट्रीय खेल के रूप में मान्यता मिली है और इस खेल की लोकप्रियता बढ़ रही है। उन्होंने गतका खेल का प्रदर्शन ओलंपिक जैसे अंतर्राष्ट्रीय खेल मंचों पर आयोजित होने की आशा व्यक्त की। इसके साथ ही हॉकी एवं योगा प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का स्वरूप और बदलेगा। यह पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की देन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ियों की सुविधाओं एवं सभी खेलों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने खेले, खूब पढ़े और आगे बढ़े खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
    उल्लेखनीय है कि 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 12 सितम्बर 2025 तक राजनांदगांव शहर में आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में हॉकी (बालक व बालिका 19 वर्ष), योगा (बालक व बालिका 14,17,19 वर्ष) एवं गतका (बालक / बालिका 17,19 वर्ष) खेलों का आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग से 104, बिलासुपर संभाग से 110, रायपुर संभाग से 103, दुर्ग संभाग से 110, बस्तर संभाग से 101 खिलाड़ी एवं अधिकारी, कोच, मैनेजर शामिल हो रहे है। प्रतियोगिता में हॉकी खेल का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडिमय, गतका खेल का आयोजन दिग्विजय स्टेडियम के बास्केटबाल इण्डोर हॉल एवं योगा का आयोजन शासकीय कमलादेवी राठी महिला महाविद्यालय के इंडोर हॉल में किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्खी विद्यालय राजनांदगांव के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। गायत्री विद्या पीठ के विद्यार्थियों द्वारा योग का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर समाज सेवी कोमल सिंह राजपूत, फिरोज अंसारी, रवि सिन्हा, राजा माखिजा, सुमीत सिंह भाटिया, श्रीमती अमृता सिन्हा, राजेन्द्र जैन, जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता श्रीमती रश्मि सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारी तथा खेल एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी, खिलाड़ी, प्रशिक्षक उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    महापौर एवं आयुक्त ने किया राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पदक विजेताओं का सम्मान

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    स्पीड हैंडबॉल में राजनांदगांव का डबल धमाल, पुरुष-महिला दोनों वर्गों में चैंपियन

    October 4, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.