Close Menu
    What's Hot

    चिखली पुलिस ने जुआ खेलते सात लोगों को पकड़ा, 31 हजार रुपए जब्त

    November 25, 2026

    390 ग्राम गांजा और स्कूटी के साथ युवक गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी की तलाश

    November 25, 2026

    महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘नई चेतना 5.0’ अभियान का शुभारंभ

    November 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » चाकू दिखाकर लोगों को धमकाने वाला गिरफ्तार, बसंतपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
    छत्तीसगढ़

    चाकू दिखाकर लोगों को धमकाने वाला गिरफ्तार, बसंतपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    timesofcgBy timesofcgOctober 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। गौरवपथ रोड पर राहगीरों को चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले आरोपी को बसंतपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से एक धारदार चाकू भी जब्त किया गया है। उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई।

    पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के निर्देशन पर अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू को सूचना मिली कि एक व्यक्ति गौरवपथ रोड पर चाकू लहराते हुए लोगों को भयभीत कर रहा है।

    सूचना मिलते ही बसंतपुर थाने की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी विकास यदु पिता शिव कुमार यदु उम्र 40 वर्ष, निवासी चौखडियापारा, राजनांदगांव को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक नग धारदार चाकू बरामद किया गया।

    पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 492/2025 अंतर्गत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे माननीय न्यायालय में पेश किया। वहां से जेल वारंट जारी होने के बाद विकास यदु को जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया।

    इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक एमन साहू, सउनि. जीवराज रावटे, प्रधान आरक्षक राजेश परिहार, आरक्षक राजेश्वर बंदेश्वर एवं रूपेन्द्र वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    खैरागढ़ के संरक्षण में छुईखदान में 20.88 लाख की खरीदी पर सवाल, जिला पंचायत सीईओ पर भी गंभीर आरोप

    November 25, 2026

    छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की खैरागढ़ इकाई गठित, पुरुष और महिला पदाधिकारियों ने ली शपथ

    November 23, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026

    ईस्टजोन अंतर विश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कमला कॉलेज की पांच छात्राओं का चयन

    November 20, 2026
    Top Posts

    चिखली पुलिस ने जुआ खेलते सात लोगों को पकड़ा, 31 हजार रुपए जब्त

    November 25, 2026

    390 ग्राम गांजा और स्कूटी के साथ युवक गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी की तलाश

    November 25, 2026

    महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘नई चेतना 5.0’ अभियान का शुभारंभ

    November 25, 2026

    समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसान भागवत साहू को मिल रहा मेहनत का उचित प्रतिफल

    November 25, 2026

    धान खरीदी केंद्रों में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर, अवैध धान पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

    November 25, 2026

    मवेशी धरपकड़ अभियान : दो दिन में 13 मवेशी पकड़कर भेजे गए रेवाडीह कांजी हाउस

    November 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.