Close Menu
    What's Hot

    दीपावली मिलन में महिलाओं ने बल्ले से दिखाया दम, आंवला नवमी पर पूजा-अर्चना के बाद खेला क्रिकेट

    November 24, 2026

    राजपूत समाज की एकता और संगठन मजबूती पर बनी सहमति, हर माह होगी संयुक्त बैठक

    November 24, 2026

    रात के अंधेरे में छोटे व्यापारियों की दुकानें ढहाना अन्यायपूर्ण, 24 घंटे में आजीविका बहाल करे नगर निगम : जितेंद्र मुदलियार

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 478 आजीविका डबरी निर्माण से रोजगार और आय में वृद्धि
    छत्तीसगढ़

    जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 478 आजीविका डबरी निर्माण से रोजगार और आय में वृद्धि

    timesofcgBy timesofcgJanuary 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    मोहला। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में ग्रामीण क्षेत्रों में हितग्राहियों की आय बढ़ाने और स्थायी आजीविका को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (VBRLM-G) के तहत जिले में वर्ष 2025-26 के लिए कुल 1050 आजीविका डबरी निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से 478 डबरियों का निर्माण कार्य पहले ही प्रारंभ हो चुका है।

    यह योजना विभिन्न विभागों के कन्वर्जेन्स से संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को बहुआयामी लाभ प्रदान करना है। युक्तधारा के माध्यम से GIS आधारित प्लान और सैटेलाइट सर्वे के आधार पर डबरी निर्माण के लक्ष्य तय किए गए हैं। इन डबरियों से वर्षा जल संचयन, भू-जल रिचार्ज और खेतों में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे खरीफ और रबी दोनों फसलों की उत्पादकता में वृद्धि होगी। साथ ही, पशुपालन और मत्स्य पालन जैसी गतिविधियों से किसानों को अतिरिक्त आय के अवसर मिलेंगे।

    जी-राम-जी योजना के तहत आजीविका डबरी निर्माण से जल प्रबंधन, रोजगार सृजन और आय संवर्धन को एक साथ बढ़ावा मिलेगा। यह योजना स्व-सहायता समूह की दीदियों के लिए भी फायदेमंद साबित होगी, क्योंकि इससे खेती-किसानी से जुड़ी कार्यों और आजीविका सुरक्षा में मजबूती मिलेगी।

    सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर का निरीक्षण

    मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर ने विकासखंड मोहला के ग्राम पंचायत मंचादूर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आजीविका डबरी निर्माण को शासन की महत्वपूर्ण योजना बताते हुए कहा कि यह ग्रामीणों को रोजगार के साथ-साथ स्थायी आजीविका से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगी।

    श्रीमती चंद्राकर ने बताया कि जिले में 1050 आजीविका डबरी के निर्माण से बड़ी संख्या में रोजगार सृजित होंगे और ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि होगी। इसके साथ ही जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे जी-राम-जी योजना के तहत आजीविका डबरी निर्माण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

    निरीक्षण के दौरान डबरी निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को प्रोत्साहित किया गया और ग्राम पंचायत मंचादूर की सरपंच से विशेष चर्चा कर निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, मछली पालन, बाड़ी विकास, कमल व ढेस उत्पादन, बकरी-गाय पालन और अन्य आजीविका गतिविधियों से जुड़ने पर जोर दिया गया।

    विशेष ग्राम सभाओं में प्रस्ताव पारित

    जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया, जहां आजीविका डबरी निर्माण के संबंध में प्रस्ताव पारित किए गए। इन सभाओं में सरपंच, पंच, जनपद सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उन्होंने आजीविका डबरी को भविष्य में सिंचाई, मत्स्य पालन और कृषि आधारित आजीविका का प्रमुख साधन बताया।

    मनरेगा के तहत निर्मित आजीविका डबरी न केवल रोजगार सृजन में सहायक होगी, बल्कि यह ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक आत्मनिर्भरता और स्थायी आजीविका के अवसर भी उपलब्ध कराएगी। ग्रामीणों, खासकर महिलाओं ने इस पहल का स्वागत किया और इसके सकारात्मक प्रभावों की सराहना की।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की खैरागढ़ इकाई गठित, पुरुष और महिला पदाधिकारियों ने ली शपथ

    November 23, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026

    ईस्टजोन अंतर विश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कमला कॉलेज की पांच छात्राओं का चयन

    November 20, 2026

    दुर्गम वनांचल के ग्राम सुडियाल तक पहुंचेगी बिजली, 44.40 लाख से हो रहा लाइन विस्तार

    November 19, 2026
    Top Posts

    दीपावली मिलन में महिलाओं ने बल्ले से दिखाया दम, आंवला नवमी पर पूजा-अर्चना के बाद खेला क्रिकेट

    November 24, 2026

    राजपूत समाज की एकता और संगठन मजबूती पर बनी सहमति, हर माह होगी संयुक्त बैठक

    November 24, 2026

    रात के अंधेरे में छोटे व्यापारियों की दुकानें ढहाना अन्यायपूर्ण, 24 घंटे में आजीविका बहाल करे नगर निगम : जितेंद्र मुदलियार

    November 24, 2026

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.