Close Menu
    What's Hot

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    आईटीबीपी जवानों और पूर्व छात्रों के सहयोग से पीएम श्री नवोदय विद्यालय में रोपे गए 180 नारियल के पौधे

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » डोंगरगढ़ नवरात्रि मेला : मां बम्लेश्वरी दर्शन हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 1000 से अधिक जवान तैनात
    छत्तीसगढ़

    डोंगरगढ़ नवरात्रि मेला : मां बम्लेश्वरी दर्शन हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 1000 से अधिक जवान तैनात

    timesofcgBy timesofcgSeptember 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    डोंगरगढ़। क्वांर नवरात्रि पर्व पर मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन हेतु लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए डोंगरगढ़ में 1000 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए हैं। 22 सितंबर से 01 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले इस पर्व के लिए मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव के निर्देशन में पूरी व्यवस्था को चार सेक्टर में बांटा गया है।
    डोंगरगढ़ आने वाले श्रद्धालुओं को अंजोरा बायपास से मंदिर परिसर तक सुगम आवाजाही के लिए 300 से अधिक ट्रैफिक जवान तैनात किए गए हैं। प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग, फ्लाइंग स्म्ॉड, ड्रॉप गेट और सुरक्षा चेक पॉइंट्स बनाए गए हैं।
    वहीं दर्शनार्थियों की सुरक्षा में वाहन, मोटरसाइकिल और पैदल पेट्रोलिंग दल सक्रिय किया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 20 चारपहिया पेट्रोलिंग वाहन, 15 मोटर साइकिल पेट्रोलिंग टीम, 15 पैदल पेट्रोलिंग पार्टी को मेला स्थल और उसके आसपास तैनात किया गया है।
    इसके अलावा नीचे मंदिर से ऊपर मंदिर तक, गर्भगृह, सीढ़ियों, रोपवे, चौक-चौराहों सहित विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर फिक्स पिकेट बल भी लगाया गया है।
    श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए क्षीरपानी में विशेष पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
    ऊपर मंदिर गर्भगृह, रोपवे के दोनों छोर, ऊपरी सीढ़ियों, बुढादेव मंदिर, ड्रॉपगेट से मंदिर मार्ग और क्षीरपानी के मुख्य प्रवेश द्वार पर नजर रखी जा रही है। गोताखोर पार्टी भी तैनात की गई है ताकि आपात स्थिति में त्वरित सहायता दी जा सके।
    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डोंगरगढ़ शहर के 10 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जिससे ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति से बचा जा सके।
    पूरी व्यवस्था की कमान सेनानी 07वीं वाहिनी, छसबल भिलाई, श्रीमती गायत्री सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एमएमसी देवचरण पटेल ने संभाली है। क्षीरपानी में जवानों को ड्यूटी का ब्रीफिंग और वितरण भी किया गया।
    इस मौके पर राहुल देव शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, आशीष कुंजाम, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़, चिराग जैन सहायक पुलिस अधीक्षक मोहला-मानपुर, गोपीचंद मेश्राम उप पुलिस अधीक्षक-रामानुजगंज, श्रीमती तनुप्रिया ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक-अजाक, दिलीप सिसोदिया पुलिस अधीक्षक-डोंगरगांव, प्रशांत सिंह पैकरा उप पुलिस अधीक्षक-एमएमसी, रमेश चंद्रा उप पुलिस अधीक्षक-केसीजी, संतोष झारिया सहायक सेनानी 3वीं वाहिनी-अमलेश्वर, संदीप मारे सहायक सेनानी प्रथम वाहिनी-भिलाई, भरत लाल धु्रव सहायक सेनानी 8वीं वाहिनी-राजनांदगांव, मनोज कुमार गुप्ता सहायक सेनानी, 17वीं वाहिनी-कबीरधाम, हरविंदर सिंह उप पुलिस अधीक्षक-मुंगेली, विवेक शर्मा उप पुलिस अधीक्षक-बिलासपुर, राजेश झा उप पुलिस अधीक्षक-बेमेतरा सहित अन्य जिलों से भी अनेक अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
    पुलिस विभाग ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मेला क्षेत्र में शांति बनाए रखें, दिशा-निर्देशों का पालन करें और सुरक्षा बल का सहयोग करें, ताकि नवरात्रि पर्व को सुरक्षित, सुगम और श्रद्धापूर्ण बनाया जा सके।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    जयपुर में कल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह, डॉ. हेमशंकर साहू को मिलेगा उत्कर्ष सम्मान

    October 3, 2026

    सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    October 2, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.