Close Menu
    What's Hot

    मांस विक्रय के लिए निर्धारित स्थल की मांग पर सर्वसमाज एकजुट

    October 22, 2026

    खून से रंगी दीवारों को गिराने हेतु प्रशासन एवं नगर निगम का जताया आभार

    October 22, 2026

    280 से अधिक दिव्यांगों व बुजुर्गों को बांटे गए सहायक उपकरण

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » डोंगरगांव के पुराने विश्राम गृह में चलेगा पीडब्ल्यूडी का दफ्तर, सचिव मुकेश बंसल ने दिए 15 से 20 दिनों में मरम्मत के निर्देश
    राजनांदगांव

    डोंगरगांव के पुराने विश्राम गृह में चलेगा पीडब्ल्यूडी का दफ्तर, सचिव मुकेश बंसल ने दिए 15 से 20 दिनों में मरम्मत के निर्देश

    news_syncBy news_syncOctober 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने गुरुवार को डोंगरगांव स्थित पुराने विश्राम गृह का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने भवन और परिसर की मौजूदा स्थिति का जायजा लेते हुए निर्देश दिए कि इस पुराने विश्राम गृह भवन का उपयोग अब पीडब्ल्यूडी के कार्यालय के रूप में किया जाए, ताकि शासकीय परिसरों का बेहतर और सदुपयोग सुनिश्चित हो सके।

    निरीक्षण के दौरान सचिव श्री बंसल ने परिसर में स्थित अन्य भवनों की भी जानकारी ली। उन्होंने उपयोग योग्य भवनों की जरूरी मरम्मत करवाकर उन्हें दफ्तर और भंडारण कक्ष (स्टोर रूम) के रूप में इस्तेमाल करने को कहा। साथ ही, जो संरचनाएं जर्जर और अनुपयोगी हो चुकी हैं, उन्हें नियमानुसार हटाने तथा पूरे परिसर का समतलीकरण और साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य भवन को पूरी तरह विभागीय कार्यालय के रूप में विकसित करने के लिए आगामी 15 से 20 दिनों के भीतर सभी कार्य पूरा करने को कहा है, जिसके लिए विभागीय मदों से राशि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

    सड़क की गुणवत्ता पर भड़के सचिव, ठेकेदार पर लगेगा जुर्माना
    विश्राम गृह के निरीक्षण के बाद सचिव बंसल ने क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया। काम संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सड़कों की स्थिति सुधारने, रोड मार्किंग और सेंटर लाइन का काम कराने के साथ-साथ डिवाइडरों की साफ-सफाई और रंग-रोगन करने के सख्त निर्देश दिए।

    श्री बंसल ने दो टूक कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुणवत्ताहीन कार्यों में तत्काल सुधार कराया जाए और दोषी ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने विभागीय कार्यालयों के बेहतर रखरखाव के संबंध में लिखित निर्देश जारी करने और सभी कार्य तय समय-सीमा में पूरे करने पर जोर दिया।

    निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे उपस्थित:
    इस दौरान लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता विजय भतपहरी, दुर्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता एन.के. जयंत, अधीक्षण अभियंता अपर्णा चौरपगार और कार्यपालन अभियंता रितु खरे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मांस विक्रय के लिए निर्धारित स्थल की मांग पर सर्वसमाज एकजुट

    October 22, 2026

    खून से रंगी दीवारों को गिराने हेतु प्रशासन एवं नगर निगम का जताया आभार

    October 22, 2026

    280 से अधिक दिव्यांगों व बुजुर्गों को बांटे गए सहायक उपकरण

    October 22, 2026

    सड़क की चौड़ाई, जीएसबी की मोटाई और लेवल की जांच कर रिपोर्ट सौंपें : सचिव मुकेश बंसल

    October 22, 2026

    टेड़ेसरा से पटेवा मार्ग चौड़ीकरण : भूमि के क्रय-विक्रय व नामांतरण पर लगा प्रतिबंध हटा, कलेक्टर ने दी राहत

    October 22, 2026

    गौरी नगर में शासकीय जमीन पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ढहाया

    October 22, 2026
    Top Posts

    मांस विक्रय के लिए निर्धारित स्थल की मांग पर सर्वसमाज एकजुट

    October 22, 2026

    खून से रंगी दीवारों को गिराने हेतु प्रशासन एवं नगर निगम का जताया आभार

    October 22, 2026

    280 से अधिक दिव्यांगों व बुजुर्गों को बांटे गए सहायक उपकरण

    October 22, 2026

    सड़क की चौड़ाई, जीएसबी की मोटाई और लेवल की जांच कर रिपोर्ट सौंपें : सचिव मुकेश बंसल

    October 22, 2026

    टेड़ेसरा से पटेवा मार्ग चौड़ीकरण : भूमि के क्रय-विक्रय व नामांतरण पर लगा प्रतिबंध हटा, कलेक्टर ने दी राहत

    October 22, 2026

    डोंगरगांव के पुराने विश्राम गृह में चलेगा पीडब्ल्यूडी का दफ्तर, सचिव मुकेश बंसल ने दिए 15 से 20 दिनों में मरम्मत के निर्देश

    October 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.