Close Menu
    What's Hot

    राजनांदगांव में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा : कृषि उपज मंडी में हुई संकल्प सभा, हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया 2047 तक विकसित भारत का संकल्प

    October 7, 2026

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का अधिकार, जिले में तैयार हुए 54 हजार से अधिक अधिकार अभिलेख

    October 7, 2026

    राजनांदगांव के 10 प्रमुख उद्योगों ने अपनाई सौर ऊर्जा, 53 मेगावॉट से अधिक क्षमता के सोलर प्लांट स्थापित

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » तहसील साहू संघ छुरिया का चुनाव संपन्न, चुरामनदास साहू अध्यक्ष निर्वाचित
    छत्तीसगढ़

    तहसील साहू संघ छुरिया का चुनाव संपन्न, चुरामनदास साहू अध्यक्ष निर्वाचित

    timesofcgBy timesofcgNovember 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    छुरिया। जिला साहू संघ राजनांदगांव के निर्देशन और चुनाव अधिकारियों की देखरेख में तहसील साहू संघ छुरिया का चुनाव रविवार, 2 नवंबर 2025 को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस दौरान समाज के 611 पंजीकृत मतदाताओं में से 598 मतदाताओं ने मतदान कर लोकतांत्रिक भागीदारी निभाई।
    अध्यक्ष पद के लिए हुए सीधे मुकाबले में चुरामनदास साहू (शिकारीमाहका) ने 416 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। उनके प्रतिद्वंदी भुवनेश्वर साहू को 182 मत प्राप्त हुए। चुरामनदास साहू 234 मतों से विजयी घोषित हुए।
    उपाध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबले में बालकिशन साहू (कल्लूबंजारी) ने 291 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंदी स्यामसुंदर साहू को 212 और पुरूषोत्तम साहू को 90 मत मिले। महिला उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती कुमेश्वरी साहू (मातेखेडा) ने 346 मत पाकर 98 मतों के अंतर से विजय प्राप्त की।
    संगठन सचिव पद के लिए हुए मुकाबले में शीशुपाल साहू (भोलापुर) ने 281 मत प्राप्त कर 125 मतों के अंतर से विजय दर्ज की। वहीं महिला संगठन सचिव पद पर श्रीमती कविता साहू (शिकारीटोला) 255 मत पाकर 75 मतों से निर्वाचित घोषित हुईं।
    चुनाव प्रक्रिया जिला साहू संघ अध्यक्ष भागवत साहू के निर्देशन में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर चुनाव पर्यवेक्षक नोबल साहू, सहायक पर्यवेक्षक भवभूति साहू, मुख्य चुनाव अधिकारी माधव साहू, सहायक चुनाव अधिकारी रामदीन साहू, कोमल साहू, खिलेश्वर साहू, उत्तम साहू, सोहन साहू एवं तुलाराम साहू उपस्थित रहे।
    निर्वाचन उपरांत नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया तथा समाज के लोगों ने फूल-मालाओं और गुलाल से अभिनंदन कर बधाई दी।
    इस अवसर पर पूर्व तहसील अध्यक्ष भुवनेश्वर साहू, नवनिर्वाचित अध्यक्ष चुरामन साहू, जिला साहू संघ संरक्षक कमल किशोर साहू और जिला अध्यक्ष भागवत साहू ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की प्रगति के लिए सभी को मिलजुलकर कार्य करना होगा।
    कार्यक्रम में कमल किशोर साहू, भागवत साहू, नीलमणि साहू, कुलेश्वर साहू, शैलेंद्र साहू, मिलापदास साहू, शिवराम साहू, हेमंत साहू, अमरनाथ साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नोबल साहू ने किया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    जयपुर में कल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह, डॉ. हेमशंकर साहू को मिलेगा उत्कर्ष सम्मान

    October 3, 2026

    सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    October 2, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.