Close Menu
    What's Hot

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    आईटीबीपी जवानों और पूर्व छात्रों के सहयोग से पीएम श्री नवोदय विद्यालय में रोपे गए 180 नारियल के पौधे

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » दीपावली से पहले शहर के 27 वार्डों में लगीं 250 से अधिक एलईडी लाइटें
    छत्तीसगढ़

    दीपावली से पहले शहर के 27 वार्डों में लगीं 250 से अधिक एलईडी लाइटें

    timesofcgBy timesofcgOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। दीपावली पर्व के मद्देनज़र नगर निगम ने शहरवासियों को उजाले का तोहफा देना शुरू कर दिया है। महापौर मधुसूदन यादव एवं नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा की पहल पर शहर के विभिन्न वार्डों में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के साथ ही नये एलईडी लाइट लगाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

    शहर के 27 वार्डों में अब तक 250 से अधिक नये एलईडी लाइट लगाए जा चुके हैं, जबकि शेष वार्डों में यह कार्य जारी है। दीपावली से पहले निगम का लक्ष्य है कि कोई भी गली, चौराहा या मार्ग अंधेरे में न रहे। 45 और 60 वॉट क्षमता वाली इन एलईडी लाइटों से न केवल रौशनी बढ़ेगी, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावनाओं में भी कमी आएगी।

    अंधेरे और दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों को किया गया चिन्हांकित
    नगर निगम की विद्युत विभाग की टीम ने पूरे शहर में सर्वे कर ऐसे स्थानों की पहचान की जहां लंबे समय से स्ट्रीट लाइट नहीं थी या खराब स्थिति में थी। इनमें अधिकांश क्षेत्र ऐसे हैं जहां रात्रि के समय नागरिकों को चलना जोखिमभरा होता था। निगम ने इन स्थानों को प्राथमिकता में रखते हुए लाइट लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

    पार्षद निधि से मिलेगी रौशनी
    महापौर यादव की पहल पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पार्षद निधि की 25 प्रतिशत राशि से लाइट खरीदने की अनुमति दे दी है। इससे प्रत्येक वार्ड में पार्षदों की मांग के अनुसार आवश्यक लाइटें खरीदी जा सकेंगी। निगम का कहना है कि इससे स्थायी रूप से वार्डों में अंधेरे की समस्या से निजात मिल सकेगी।

    निगम की तैयारी पूरी, दीपावली पर जगमगाएगा पूरा शहर
    नगर निगम का दावा है कि दीपावली से पहले सभी अंधेरे क्षेत्र उजाले से जगमग हो उठेंगे। मरम्मत कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। महापौर यादव एवं आयुक्त विश्वकर्मा ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी क्षेत्र में अभी भी लाइट की आवश्यकता हो, तो जानकारी देने पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    जयपुर में कल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह, डॉ. हेमशंकर साहू को मिलेगा उत्कर्ष सम्मान

    October 3, 2026

    सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    October 2, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.