Close Menu
    What's Hot

    ई-ऑफिस व एआई के इस्तेमाल से शासकीय कामकाज में आएगी तेजी : कलेक्टर

    November 21, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    संस्कारधानी को सौगात : 7.36 करोड़ से शहर के 4 वार्डों में मिलेगा 24 घंटे पानी, अमृत मिशन 2.0 के तहत मिली मंजूरी

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » निःशुल्क प्रशिक्षण का बड़ा परिणाम, 8 बालिकाओं का खेलो इंडिया में चयन
    खेल

    निःशुल्क प्रशिक्षण का बड़ा परिणाम, 8 बालिकाओं का खेलो इंडिया में चयन

    timesofcgBy timesofcgNovember 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। चिखली स्कूल मैदान में रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण शिविर एक बार फिर बड़ी सफलता का कारण बना है। पटरीपार क्षेत्र के बच्चों के लिए चल रहे इस प्रशिक्षण में शामिल 8 खिलाड़ियों का चयन भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना खेलो इंडिया में हुआ है। चयन ट्रायल 6 नवंबर को आयोजित किए गए थे, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चुना गया। प्राप्त सूची में जिन 8 बालिकाओं के नाम शामिल है, उनमें लक्ष्य पब्लिक स्कूल से डिंपल यादव, निधि मरकाम, कनक मरकाम तथा तनिस्का, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिखली से तीजेश्वरी यादव, जिया साहू, विनायक पब्लिक स्कूल से जूही राजपूत, नीरज पेरेंट्स प्राइड स्कूल से फाल्गुनी नायडू है। सभी चयनित खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं एनआईएस गोल्ड मेडलिस्ट कोच मृणाल चौबे के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
    मृणाल चौबे ने बताया कि रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा चलाए जा रहे विस्तृत अभियान के अंतर्गत पटरी पार क्षेत्र के बच्चों को खेल, शिक्षा, अनुशासन, स्वास्थ्य और नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों को मैदान से जोड़कर उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। यह उपलब्धि उसी प्रयास का परिणाम है। पटरी पार क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखा जा रहा है।
    छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि राजनांदगांव की हॉकी ने हमेशा राज्य और देश का गौरव बढ़ाया है। खिलाड़ियों का खेलो इंडिया में चयन इस पहचान को और मजबूत करता है।
    महापौर मधुसूदन यादव, जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, सहायक संचालक खेल विभाग ए. एक्का, नीलमचंद जैन, कुतुबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, भुषण सॉव, नरेश डाकलिया पूर्व महापौर, कुमार स्वामी, पार्षद छोटेलाल रामटेके, ज्ञानचंद जैन, प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा, सुनील वर्मा, अजय झा, गणेश प्रसाद शर्मा, ज्ञानचंद जैन, अनुराज श्रीवास्तव, अब्दुल कादिर, प्रिंस भाटिया, रणविजय प्रताप सिंह, रामावतार जोशी, दिग्विजय श्रीवास्तव, संतोष साहू, राजू रंगारी, महेंद्र ठाकुर, गुणवंत पटेल, किशोर धीवर, डॉ. विकास वैष्णव, मोहम्मद जावेद, गोविंद यादव, सचिन खोब्रागढ़े, योगेश द्विवेदी, दिलीप रावत, आशा थॉमस, शकील अहमद, खेमराज सिन्हा, कृष्णा यादव, कुशाल यादव, अभिनव मिश्रा, लक्ष्मण यादव, आशीष सिन्हा, आरती शेंडे, हारुन खान, दीपेश चौबे, पियूष वर्मा, रुपेश जायसवाल, ललित नायडू, सुरेश डेकाटे आशु लारिया, रवि कुंजाम, संदीप यादव, ब्रम्हानंद चौबे, शेखर सिन्हा, शिवा चौबे, राधे साहू, तेजन राजपूत, लाल सिंह साहू, राजा राजपूत, बृज नेताम, पप्पू रामटेके, किशोर श्रीमटे, अमरजीत यादव, विष्णु नंद चौबे, राजेश यादव, सौरभ यादव, वासु सावक, लक्ष्मण पाल, चंदा साहू, मनोज साहू, अंजू सिंह, प्रतिमा भारद्वाज, मोनिका राजपूत, वंदना वर्मा, रागिनी श्रीवास्तव, श्रीमती मंजूलता राजपूत, डेजी मसीह, कल्परानी, जामुन साहू, पायल वर्मा, मीणा विश्वकर्मा एवं श्रीमती सरिता चौबे तथा अनेक जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और समाजसेवियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने इस सफलता को राजनांदगांव की उभरती प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य का संकेत बताया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    महिला हैंडबॉल में राजनांदगांव की टीम ने जीता स्वर्ण, फाइनल में बिलासपुर को 15-1 से दी शिकस्त

    November 21, 2026

    डोंगरगांव में युवा खेल प्रतियोगितापूर्व सैनिकों ने बढ़ाया हौसला, कबड्डी व दौड़ में युवाओं ने दिखाया दमखम

    November 20, 2026

    ईस्टजोन अंतर विश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कमला कॉलेज की पांच छात्राओं का चयन

    November 20, 2026

    ग्राम पटोरा में सांसद कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज : डॉ. हेमशंकर जेठमल साहू बोले– ‘ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का बेहतरीन जरिया हैं खेल’

    November 13, 2026

    अंतरमहाविद्यालयीन तीरंदाजी प्रतियोगिता में चयनित हुए खिलाड़ी

    November 6, 2026

    स्पीड हैंडबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, हिमाचल को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया

    November 5, 2026
    Top Posts

    ई-ऑफिस व एआई के इस्तेमाल से शासकीय कामकाज में आएगी तेजी : कलेक्टर

    November 21, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    संस्कारधानी को सौगात : 7.36 करोड़ से शहर के 4 वार्डों में मिलेगा 24 घंटे पानी, अमृत मिशन 2.0 के तहत मिली मंजूरी

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    ‘समन्वय 2026-27’ में विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल से दिखाई नवाचार की प्रतिभा

    November 21, 2026

    भाजपाईयों ने किया देवी-देवताओं का अपमान : कुलबीर छाबड़ा

    November 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.