Close Menu
    What's Hot

    31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और सुधार का अंतिम मौका, महापौर ने की अपील

    October 12, 2026

    मेगा शिविर में मिले 11 आवेदन, 14 को लखोली में लगेगा अंतिम कैंप

    October 12, 2026

    निर्वाचन आयोग की कार्य प्रणाली से आम जनता परेशान : कांग्रेस

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » पेण्ड्री में घर में घुसकर मारपीट करने और धमकी देने वाले आरोपी गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    पेण्ड्री में घर में घुसकर मारपीट करने और धमकी देने वाले आरोपी गिरफ्तार

    timesofcgBy timesofcgJanuary 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने ग्राम पेण्ड्री निवासी टुकेश उर्फ बाबू के घर में घुसकर गाली-गलौज करने और डंडे से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक धारदार चाकूनुमा कटारी और बांस का डंडा भी जप्त किया गया है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी 2026 को शाम करीब 7 बजे प्रार्थी टुकेश अपने घर के बाहर आग ताप रहा था। उसी दौरान आरोपी सुनील मरकाम उर्फ टिर्रू, देवी, कमरान और बबलू ने पुरानी बातों को लेकर टुकेश से विवाद किया और गाली-गलौज करते हुए उसके घर में घुसकर डंडे से मारपीट की। इस दौरान आरोपी देवीलाल साहू ने धारदार चाकूनुमा कटारी दिखाकर टुकेश को जान से मारने की धमकी दी।
    इस घटना के बादए प्रार्थी ने थाना लालबाग में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मुख्य आरोपियों, सुनील मरकाम और देवीलाल साहू को गिरफ्तार कर लिया।
    पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी सुनील मरकाम और देवीलाल साहू के खिलाफ पूर्व में थाना लालबाग में चोरी और मारपीट जैसे गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं।
    घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 296, 115 (2), 351 (2), 333 सहित 25 और 27 आर्म्स एक्ट भी जोड़ी है।
    आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
    इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक राजेश कुमार साहू, सउनि अश्वनी यादव, प्रधान आरक्षक मोहन चंदेल, आरक्षक कमल किशोर यादव और आरक्षक लेखराम की भूमिका सराहनीय रही है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में राजनांदगांव के 26 खिलाड़ियों को मिला स्थान

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    जयपुर में कल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह, डॉ. हेमशंकर साहू को मिलेगा उत्कर्ष सम्मान

    October 3, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.