Close Menu
    What's Hot

    जिला कांग्रेस का हल्लाबोल : ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ो’ के नारों से गूंजा शहर, पुतला फूंका

    October 8, 2026

    स्वदेशी जागरण मंच की राजनांदगांव इकाई की नई कार्यकारिणी गठित, रितु रायजादा बनीं शहर संयोजक

    October 8, 2026

    संस्कार सिटी कॉलेज में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अर्पित अग्रवाल ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से उपभोक्ता बन रहे सक्षम
    छत्तीसगढ़

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से उपभोक्ता बन रहे सक्षम

    timesofcgBy timesofcgNovember 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित होकर छुरिया विकासखंड के ग्राम करमरी के सरपंच दिनुराम साहू ग्रामीणों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गए हैं। सरपंच दिनुराम साहू ने बताया कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से 3 किलोवाट का रूफटॉप सोलर पैनल अपने घर पर लगाया है। जिससे उनका बिजली बिल शून्य हो गया है। उन्होंने बताया कि अब वे राज्य शासन को अतिरिक्त बिजली उत्पादन कर विक्रय कर रहे हैं और घर पर ही बिजली उत्पादन कर सक्षम बन रहे हैं। दिनुराम ने बताया कि जनपद पंचायत छुरिया से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिलते ही अपने घर पर शीघ्र 3 किलोवाट का रूफटॉप सोलर पैनल लगवाया। रूफटॉप सोलर पैनल की लागत 2 लाख रूपए है। जिसमें 20 हजार रूपए जमा कर उन्होंने अपने घर में लगाया है। शेष राशि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक से बहुत ही आसान किस्तों में फाइनेंस किया है। जिसमें केन्द्र शासन से 78 हजार रूपए तथा राज्य शासन से 30 हजार रूपए की सब्सिडी मिली है। इस तरह कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी मिली है। उन्होंने इस योजना की तारीफ करते हुए कहा कि अब मेरा बिजली का बिल शून्य हो गया है और घर पर ही बिजली का उत्पादन भी हो रहा है। दिनुराम ने घर का बिजली का बिल शून्य होने पर खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
    उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत अपने घर की छत पर ही ऊर्जा का उत्पादन करने की यह पहल बिजली के बिल से मुक्ति दिलाने तथा ऊर्जा संरक्षण की दिशा में लाभदायक साबित हो रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत स्थापित प्लांट नेट मीटरिंग द्वारा विद्युत ग्रिड से संयोजित होगा, जिससे उपभोक्ता द्वारा अपनी खपत से अधिक उत्पादित बिजली ग्रिड में सप्लाई हो जाती है। इससे न केवल उपभोक्ता के घर का बिजली बिल शून्य हो जाता है, बल्कि ग्रिड में दी गई बिजली के एवज में अतिरिक्त आय भी प्राप्त होती है। शासन द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत 30 हजार रूपए से 78 हजार रूपए तक की सब्सिडी प्रति प्लांट दिए जाने का प्रावधान है। रूफटॉप सोलर संयंत्र की क्षमता अनुसार लागत राशि एवं सब्सिडी अलग-अलग है। उपभोक्ता द्वारा सोलर प्लांट के ब्रांड चयन कर सकते है। 3 किलोवाट से अधिक क्षमता का प्लांट लगाने पर अधिकतम 78 हजार रूपए तक सब्सिडी का प्रावधान है। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को वेबसाईट या पीएम सूर्यघर मोबाईल एप पर पंजीयन कर लॉग इन आईडी प्राप्त करना होगा। इसके बाद वेब पोर्टल पर उपलब्ध वेंडर का चुनाव कर बिजली कर्मचारी की मदद से वेब पोर्टल पर पूर्ण आवेदन करना होगा। निर्धारित अनुबंध हस्ताक्षरित होने के पश्चात वेंडर द्वारा छत पर प्लांट की स्थापना एवं डिस्कॉम द्वारा नेट मीटर स्थापित किया जाता है। स्थापित प्लांट के सत्यापन पश्चात शासन द्वारा सब्सिडी ऑनलाईन जारी कर दी जाती है। इस दौरान यदि उपभोक्ता इच्छुक हो तो शेष राशि का प्रकरण 7 प्रतिशत ब्याज दर पर बैंक ऋण हेतु बैंकों को जनसमर्थन पोर्टल द्वारा ऑनलाईन प्रेषित किया जाता है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    जयपुर में कल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह, डॉ. हेमशंकर साहू को मिलेगा उत्कर्ष सम्मान

    October 3, 2026

    सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    October 2, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.