Close Menu
    What's Hot

    इंदिरा जयंती पर कांग्रेस भवन में विविध आयोजन, संगठनात्मक मजबूती का लिया संकल्प

    November 20, 2026

    ‘समन्वय 2026-27’ के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेल प्रतियोगिताओं की धूम

    November 20, 2026

    जिला स्तरीय युवा उत्सव 26 नवंबर को, लोककला से नवाचार तक प्रतिभा दिखाएंगे युवा

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » “प्रशासन गांव की ओर” शिविर के माध्यम से जिला प्रशासन पहुँचा मानपुर
    छत्तीसगढ़

    “प्रशासन गांव की ओर” शिविर के माध्यम से जिला प्रशासन पहुँचा मानपुर

    timesofcgBy timesofcgDecember 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    मोहला। सुशासन सप्ताह–2025 के तहत जिले में चलाए जा रहे “प्रशासन गांव की ओर” अभियान के तहत विकासखंड मानपुर में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया।

    जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भोजेश शाह मांडवी ने कहा कि लोगों को जागरूक होकर योजनाओं की जानकारी लेनी होगी, तभी लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सकता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान शासन की एक सराहनीय पहल है, जिससे विभाग सीधे ग्रामीणों के द्वार तक पहुँच रहे हैं, लेकिन लाभ लेने के लिए नागरिकों को भी कदम बढ़ाना होगा।

    अपर कलेक्टर श्री जी.आर. मरकाम ने कार्यक्रम का समापन किया। उन्होंने कहा कि शिविरों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को दूरस्थ क्षेत्रों से कार्यालयों तक आने की आवश्यकता से मुक्त करना, उनका समय और संसाधन बचाना और योजनाओं का लाभ सीधे गांव स्तर पर उपलब्ध कराना है।

    इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुशीला भंडारी, जनपद सदस्य श्रीमती रेणु टांडिया, अन्य जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

    विभागों ने लगाए स्टॉल, लाभान्वित हुए हितग्राही

    शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास, श्रम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विद्युत, लोक निर्माण, राजस्व, खाद्य, हथकरघा, स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, कृषि, शिक्षा, मत्स्य पालन सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान 32 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। समाज कल्याण विभाग ने पात्र हितग्राहियों को ट्राईसायकल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र जैसे सहायक उपकरण वितरित किए।

    अगली कड़ी 22 दिसंबर को मोहला में

    शिविर की अगली कड़ी 22 दिसंबर को विकासखंड मोहला में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मैदान, मडिंगपीडिंग भुर्सा में आयोजित की जाएगी। यह शिविर पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसमें विभाग एक ही स्थान पर नागरिकों की शिकायतों का निराकरण, आवेदन प्राप्त करना और आवश्यकतानुसार ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराएंगे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026

    ईस्टजोन अंतर विश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कमला कॉलेज की पांच छात्राओं का चयन

    November 20, 2026

    दुर्गम वनांचल के ग्राम सुडियाल तक पहुंचेगी बिजली, 44.40 लाख से हो रहा लाइन विस्तार

    November 19, 2026

    शिक्षिका चन्द्रिका टोडर को मिला नवदीप गुरु गौरव सम्मान

    November 17, 2026

    कोलिहा स्कूल में सजा आनंद बाल मेला, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ नाटक ने मोहा मन

    November 14, 2026

    लाभ पाचम पर भगतों ने अन्नकूट का लिया लाभ

    November 14, 2026
    Top Posts

    इंदिरा जयंती पर कांग्रेस भवन में विविध आयोजन, संगठनात्मक मजबूती का लिया संकल्प

    November 20, 2026

    ‘समन्वय 2026-27’ के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेल प्रतियोगिताओं की धूम

    November 20, 2026

    जिला स्तरीय युवा उत्सव 26 नवंबर को, लोककला से नवाचार तक प्रतिभा दिखाएंगे युवा

    November 20, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026

    डोंगरगांव में युवा खेल प्रतियोगितापूर्व सैनिकों ने बढ़ाया हौसला, कबड्डी व दौड़ में युवाओं ने दिखाया दमखम

    November 20, 2026

    पशुधन विकास विभाग की व्यवस्था चरमराई : नए उपसंचालक के आते ही कलेक्टर दर के वाहन चालक हटाए, डॉक्टरों की कमी से पशु चिकित्सा व्यवस्था ठप

    November 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.