Close Menu
    What's Hot

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » बजरंगपुर-नवागांव में पुरानी रंजिश के कारण आगजनी, तीन आरोपी गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    बजरंगपुर-नवागांव में पुरानी रंजिश के कारण आगजनी, तीन आरोपी गिरफ्तार

    timesofcgBy timesofcgOctober 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। बजरंगपुर नवागांव में पुरानी रंजिश के चलते अज्ञात आरोपियों द्वारा आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें वाहन और अन्य सामानों को नुकसान पहुंचा। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्परता से कार्रवाई की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
    22 अक्टूबर 2025 को प्रार्थी ने चौकी चिखली में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने बताया कि रात्रि के समय उनके घर के बाहर खड़ी तीन गाड़ियों एक जुपीटर स्कूटर (कीमत 90,000 रूपये), एक एक्टिवा स्कूटर (कीमत 50,000 रूपये) और एक टाटा टिआगो कार (कीमत 3,52,512 रूपये) के अलावा अन्य सामान जैसे बिजली का मीटर और तार को आग लगा दी गई थी। कुल मिलाकर नुकसान 5,52,512 रूपये का हुआ था।
    इसके बाद पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में चिखली पुलिस और साइबर सेल टीम ने जांच शुरू की। तकनीकी सहायता, मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी कैमरा फुटेज की जांच के बाद आरोपियों की पहचान की गई।
    जांच के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें मनोज गोडानी (18 वर्षए चौखड़िया पारा, लीलाराम भोजवानी के पास, थाना बसंतपुर), रमेश गुप्ता (40 वर्ष, गौरीनगर तालाब के पास, वार्ड नंबर 13, ओपी चिखली) एवं पवन यादव (40 वर्ष, इंदामरा सरकारी स्कूल के पास, थाना लालबाग) शामिल है।
    आरोपियों ने पुरानी रंजिश और लेन-देन के कारण आगजनी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 326 (च), 61 (1), 3 (5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
    चिखली पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुंडा, बदमाश और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने यह भी कहा कि वे इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करेंगे।
    इस मामले में साइबर सेल प्रभारी विनय पममार, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, पुलिस कर्मी अरूण कुमार नेताम, बसंत राव, वंदना पटले, प्रख्यात जैन, आदित्य सोलंकी, नागेश्वर साहू, जयराम निषाद, गोपाल पैकरा सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की खैरागढ़ इकाई गठित, पुरुष और महिला पदाधिकारियों ने ली शपथ

    November 23, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026

    ईस्टजोन अंतर विश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कमला कॉलेज की पांच छात्राओं का चयन

    November 20, 2026

    दुर्गम वनांचल के ग्राम सुडियाल तक पहुंचेगी बिजली, 44.40 लाख से हो रहा लाइन विस्तार

    November 19, 2026
    Top Posts

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026

    फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी व नाबालिग गिरफ्तार

    November 23, 2026

    ऑनलाइन गेमिंग का 10 लाख का कर्ज चुकाने रची चोरी की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    बहन की सहेली के घर से 2.20 लाख के जेवरात चुराने वाली युवती गिरफ्तार

    November 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.