Close Menu
    What's Hot

    लखोली मुक्तिधाम में गौशाला पिंजरा पोल और चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान, रोपे 100 से अधिक पौधे

    October 29, 2026

    तहसील कार्यालय में ₹10 लाख की लागत से बनेगा प्रतिक्षालय, महापौर मधुसूदन यादव ने किया भूमिपूजन

    October 29, 2026

    मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    October 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » लखोली मुक्तिधाम में गौशाला पिंजरा पोल और चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान, रोपे 100 से अधिक पौधे
    राजनांदगांव

    लखोली मुक्तिधाम में गौशाला पिंजरा पोल और चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान, रोपे 100 से अधिक पौधे

    news_syncBy news_syncOctober 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। पर्यावरण संरक्षण तथा शहर को प्रदूषण मुक्त एवं हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से नगर निगम के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाएं भी आगे आ रही हैं। इसी कड़ी में लखोली मुक्तिधाम में गौशाला पिंजरा पोल एवं छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वाधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर श्री मधुसूदन यादव सहित शहर के अनेक जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने पौधरोपण किया।

    वृक्षारोपण अभियान के दौरान मुक्तिधाम परिसर में नीम, पीपल, बरगद सहित विभिन्न प्रजातियों के 100 से अधिक पौधे लगाए गए। इस अवसर पर महापौर के साथ गौशाला पिंजरा पोल के अध्यक्ष श्री खूबचंद पारख, विधायक प्रतिनिधि श्री संतोष अग्रवाल, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री सचिन बघेल, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत, उद्योगपति श्री दामोदरदास मुंदड़ा, स्टेडियम समिति के सचिव श्री रमेश पटेल, निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, नेता प्रतिपक्ष श्री संतोष पिल्ले, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री कमलेश बैद, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विनोद लड्ढा, प्रदेश मंत्री श्री तरुण लहरवानी, उपाध्यक्ष श्री ज्ञानचंद बाफना व श्री भीमन धनवानी सहित महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य, पार्षदगण तथा व्यापारी संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

    पौधरोपण के बाद महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि हमारा संकल्प केवल शहर के अधोसंरचनात्मक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि राजनांदगांव को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाना भी हमारी मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही हम शहर में स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का निर्माण कर सकते हैं। गौशाला पिंजरा पोल द्वारा संचालित यह मुक्तिधाम पूरे प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। महापौर ने आह्वान किया कि हम सभी केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि उन्हें विशाल वृक्ष बनते तक उनकी देखरेख करने का संकल्प लें।

    गौशाला पिंजरा पोल के अध्यक्ष श्री खूबचंद पारख ने कहा कि चेम्बर ऑफ कॉमर्स और गौशाला पिंजरा पोल का यह संयुक्त प्रयास अत्यंत प्रेरणादायी और सफल रहा। इस पुनीत कार्य में सभी सदस्यों और समाजसेवियों का उत्साह और समर्पण देखकर मन अभिभूत है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों में आम जनता और व्यापारियों का सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों व नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    तहसील कार्यालय में ₹10 लाख की लागत से बनेगा प्रतिक्षालय, महापौर मधुसूदन यादव ने किया भूमिपूजन

    October 29, 2026

    मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    October 29, 2026

    दीपावली पर शहर को जाम से बचाने निगम-पुलिस की बड़ी पहल : महावीर चौक फ्लाईओवर के नीचे सजेंगी फुटकर दुकानें

    October 29, 2026

    महापौर परिषद की बैठक में विकास कार्यों को मिली मंजूरी : रोड, नाली, विद्युतीकरण व पाइपलाइन विस्तार पर फैसला

    October 29, 2026

    राजनांदगांव में पीएम आवास योजना-ग्रामीण की तेज रफ्तार : वर्ष 2024 से अब तक बने 35 हजार से अधिक पक्के मकान

    October 29, 2026

    राजनांदगांव में 2 नवंबर को भव्य जिला स्तरीय राज्योत्सव, स्कूल शिक्षा व प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव होंगे मुख्य अतिथि

    October 29, 2026
    Top Posts

    लखोली मुक्तिधाम में गौशाला पिंजरा पोल और चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान, रोपे 100 से अधिक पौधे

    October 29, 2026

    तहसील कार्यालय में ₹10 लाख की लागत से बनेगा प्रतिक्षालय, महापौर मधुसूदन यादव ने किया भूमिपूजन

    October 29, 2026

    मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    October 29, 2026

    दीपावली पर शहर को जाम से बचाने निगम-पुलिस की बड़ी पहल : महावीर चौक फ्लाईओवर के नीचे सजेंगी फुटकर दुकानें

    October 29, 2026

    महापौर परिषद की बैठक में विकास कार्यों को मिली मंजूरी : रोड, नाली, विद्युतीकरण व पाइपलाइन विस्तार पर फैसला

    October 29, 2026

    राजनांदगांव में पीएम आवास योजना-ग्रामीण की तेज रफ्तार : वर्ष 2024 से अब तक बने 35 हजार से अधिक पक्के मकान

    October 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.