Close Menu
    What's Hot

    जमीन पर अरहर बोने को लेकर पड़ोसी से विवाद, पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    October 24, 2026

    महापौर ने ली निगम, पुलिस व खाद्य विभाग की संयुक्त बैठक : मांस दुकानों व होटलों की जांच के लिए बनी रणनीति, शाम को टीम ने दी दबिश

    October 24, 2026

    कृषि महाविद्यालय सुरगी में रक्तदान शिविर आयोजित, 33 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » वोट बचाओ–देश बचाओ रैली में शामिल होंगे कांग्रेसजन, जितेंद्र मुदलियार ने किया आह्वान
    राजनांदगांव

    वोट बचाओ–देश बचाओ रैली में शामिल होंगे कांग्रेसजन, जितेंद्र मुदलियार ने किया आह्वान

    news_syncBy news_syncOctober 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने शहर के समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से एक नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी परिपत्र में सभी प्रदेश एवं जिला कांग्रेस इकाइयों को रैली में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह महारैली इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ आयोजित की जा रही है। रैली का उद्देश्य देश में मतदान के अधिकार की रक्षा और मताधिकार को कमजोर करने के प्रयासों के विरुद्ध एकजुट आवाज उठाना है।

    शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्‍यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा आवश्यक है। इस महत्वपूर्ण अभियान में राजनांदगांव जिले की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला, ब्लाक मंडल एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित सभी कांग्रेसजनों को एकजुट होकर सहभागिता करनी चाहिए।

    उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से निर्धारित तिथि पर नई दिल्ली पहुंचकर महारैली को सफल बनाने की अपील की है। साथ ही यात्रा एवं ठहरने की व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    जमीन पर अरहर बोने को लेकर पड़ोसी से विवाद, पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    October 24, 2026

    महापौर ने ली निगम, पुलिस व खाद्य विभाग की संयुक्त बैठक : मांस दुकानों व होटलों की जांच के लिए बनी रणनीति, शाम को टीम ने दी दबिश

    October 24, 2026

    कृषि महाविद्यालय सुरगी में रक्तदान शिविर आयोजित, 33 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

    October 24, 2026

    पॉलीगॉन सर्वे कार्य में तेजी लाएं, 30 अक्टूबर से पहले हर हाल में पूरा हो काम : मारकण्डेय

    October 24, 2026

    जनहित के मुद्दों पर सड़क की लड़ाई लड़ने तैयार है JCCJ 2.0 : अमित जोगी

    October 24, 2026

    राजपूत महासभा की एकता रैली का विहिप-बजरंग दल ने किया स्वागत

    October 24, 2026
    Top Posts

    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.